Move to Jagran APP

Uttar Pradesh Weather: प्रदेशभर में बदला मौसम का म‍िजाज, ठंडी हवाओं और बौछारों ने दी राहत

मंगलवार को शाम से चली ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। दिनभर की तपिश के बाद ठंडी हवाओं का लोगों ने आनंद लिया। बुधवार सुबह पड़ी बाैछारों से मौसम सुहावना हो गया। राजधानी समेत आसपास के ज‍िलों में भी बुधवार को मौसम खुशगवार हो गया है।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 24 Mar 2021 10:02 AM (IST)Updated: Wed, 24 Mar 2021 10:02 AM (IST)
Uttar Pradesh Weather: प्रदेशभर में बदला मौसम का म‍िजाज, ठंडी हवाओं और बौछारों ने दी राहत
ठंडी पश्चिमी हवाएं चल रही है, जिसके चलते तापमान में भी कमी आई है।

लखनऊ, जेएनएन। मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप थी, जिसके चलते दिन काफी गर्म रहा, लेकिन शाम को शुरू हुई ठंडी हवाओं का स‍िलस‍िला बुधवार को भी जारी रहा। मौसम विभाग द्वारा पहले ही यह पूर्वानुमान जताया गया था कि राजस्थान के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते उत्तर प्रदेश में मौसम खुशगवार हो सकता है। पश्चिमी व मध्य उत्तर प्रदेश में बदली के साथ कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई है। मंगलवार को शाम से चली ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। दिनभर की तपिश के बाद ठंडी हवाओं का लोगों ने आनंद लिया। बुधवार सुबह पड़ी बाैछारों से मौसम सुहावना हो गया। मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि ठंडी पश्चिमी हवाएं चल रही है, जिसके चलते तापमान में भी कमी आई है।

loksabha election banner

राजधानी समेत आसपास के ज‍िलों में भी बुधवार को मौसम खुशगवार हो गया है। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। वही सोमवार को तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। 24 घंटे में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को ज्यादातर स्थानों पर मौसम साफ रहने की उम्मीद है। रायबरेली में कुछ क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए हैं। बूंदाबांदी भी हो रही है। शिवगढ़ व महराजगंज के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है जबकि जिला मुख्यालय पर अभी धूप निकली है। मौसम परिवर्तन से किसानों की धुकधुकी बढ़ गई है। 

तराई में छाए बादल, बारिश के आसार

तराई में भोर से ही मौसम का मिजाज बदल गया। पुरवा हवा चलने से आसमान में बादल छा गए। तापमान लुढ़कने से लोगों को ठंड का भी एहसास हुआ। सम विज्ञानी डॉ एमपी सिंह ने बताया कि तराई में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। हवाएं चलने के साथ बारिश की भी संभावना है। बारिश व हवा चली तो सभी फसलों को नुकसान होगा। किसान खेतों में खड़ी फसल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। जिले में लगभग 15 8292 हेक्टेयर मैं गेहूं और 63900 हेक्टेयर मसूर की फसल लगी हुई है।

बाराबंकी में रात में तेज आंधी से शहर की बिजली आपूर्ति करीब तीन घण्टे बाधित रही। बादल छाए हुए हैं। बाराबंकी शहर, कोठी, सिद्धौर, जैदपुर सहित कई स्थानों पर बारिश के ओले भी पड़ रहे हैं। वहीं गोंडा में बुधवार की सुबह से ही मौसम का मिज़ाज बदल गया है| रात में तेज हवाएं चलने के साथ ही बादल छाए हुए हैं| परसपुर व बालपुर में बूंदाबांदी शुरू हो गई है| अन्य क्षेत्रों में भी मौसम में परिवर्तन है| इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है| 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.