Move to Jagran APP

UP Weather: ठंड से चार की मौत, गाजियाबाद में शून्‍य विजिबिलिटी-लखनऊ में सूर्यदेव ने दिए दर्शन

उत्‍तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी गलन बढ़ी पारे में गिरावट दर्ज की गई। कोहरा के कारण रेंग-रेंगकर चले वाहन।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 10:09 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 10:30 AM (IST)
UP Weather: ठंड से चार की मौत, गाजियाबाद में शून्‍य विजिबिलिटी-लखनऊ में सूर्यदेव ने दिए दर्शन
UP Weather: ठंड से चार की मौत, गाजियाबाद में शून्‍य विजिबिलिटी-लखनऊ में सूर्यदेव ने दिए दर्शन

लखनऊ, जेएनएन। पछुआ हवाओं से मैदान कांप रहा है। उत्‍तर प्रदेश में गलन और कोहरे का कहर जारी है। हाईवे पर वाहन रेंग-रेंगकर चले। बीते दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गाजियाबाद में बुधवार तड़के से कोहरा अपना कहर बरसा रहा है। दृश्यता में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, दूसरी तरफ लखनऊ में तड़के कोहरा छाया रहा, लेकिन सुबह के नौ बजे तक सूर्यदेव के दर्शन से लोगों को राहत मिली है। बता दें, बीते मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर सूर्यदेव के दर्शन हुए ही नहीं। हालांकि, कुछ स्थानों पर धूप खिली पर ठंड से राहत महसूस नहीं की गई। वहीं, ठंड की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। 

loksabha election banner

गलन ने बढ़ाई ठंड 

दो दिनों से पूर्वांचल से कोल्ड फ्रंट पास हो रहा है। इसके कारण गलन भरी ठंड बढ़ गई है। रात में और ज्यादा ठंड हो रही है। यही कारण है कि न्यूनतम तापमान घटकर 6.6 डिग्री सेल्सियस हो गया था, जबकि एक दिन पहले यह आंकड़ा 8.5 डिग्री था। प्रसिद्ध मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में एक और पश्चिमी विक्षोभ आ गया है। यह 25 जनवरी तक पूर्वांचल में पहुंच सकता है। 

 

पारे में गिरावट, ठंड से कपकपी 

  • गोरखपुर में पूरे दिन तेज धूप निकली। इसके उलट सर्द पछुआ हवाओं ने न्यूनतम तापमान को बीते दिन के मुकाबले गिरा दिया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो मंगलवार को घटकर 10.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। आद्र्रता 54 से 91 फीसद के बीच रही। 
  • प्रयागराज में कोहरा और बर्फीली हवाओं ने ठंडक फिर बढ़ा दी। मंगलवार को न्यूनतम पारा लुढ़ककर 6.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से शीतलहर चली। 
  • प्रतापगढ़ में बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन में कुंडा तहसील क्षेत्र में मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सुबह घने कोहरे के साथ शीतलहरी चली। दोपहर बाद निकली धूप से कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते ही फिर ठंड बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 
  • कौशांबी में सुबह कोहरा छाया था। दोपहर में धूप से कुछ राहत मिली। शाम को ठंड ने फिर कंपकंपा दिया। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • आगरा में मंगलवार सुबह कोहरे से चार-छह कदम आगे देखना मुश्किल था। नेशनल हाइवे समेत अन्य मार्गों के किनारों पर वाहनों की कतार लगी रहीं। 
  • एटा में ठंड से एक व्यक्ति मौत हो गई। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। 
  • मथुरा में यूनतम तापमान 5.5। 
  • फीरोजाबाद में कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 
  • मैनपुरी और कासगंज में आठ डिग्री न्यूनतम दर्ज किया गया। 
  • कासगंज में कोहरे से चार ट्रेन देरी से चली। 
  • बागपत में न्यूनतम तापमान पांच रहा। 
  • वहीं, शामली में छह, बिजनौर में 6.8, सहारनपुर में 7.2, बुलंदशहर में सात, मुजफ्फरनगर में 8.2 और मेरठ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.