विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CNG Price Hike in Lucknow: लखनऊ में आज से दो रुपये महंगा हुआ सीएनजी, यहां देखें नया रेट

By Vrinda SrivastavaEdited By:
Published: Sun, 08 May 2022 01:05 PM (IST)Updated: Mon, 09 May 2022 12:44 PM (IST)

CNG Price Hike in Lucknow सीएनजी के दामों में दो रूपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। सीएनजी के दाम ...और पढ़ें

CNG Price Hike in Lucknow: 9 मई से लागू होंगी सीएनजी की नई दरें।
CNG Price Hike in Lucknow: 9 मई से लागू होंगी सीएनजी की नई दरें।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। उततर प्रदेश में घरेलू रसोई गैस में शनिवार को 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई ही थी। उसके अगले ही दिन लोगों को महंगाई का एक और झटका लग गया। आम लोगों की जेबें ढीली होती जा रही हैं। 

लगातार बढ़ रही प्राकृतिक गैसों की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के चलते सीएनजी के दामों में दो रूपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। सीएनजी के दाम अब लखनऊ में 85.80 पैसे प्रति किलोग्राम होगी। नई दरें नौ मई की सुबह से लागू हो जाएंगी। अभी तक लखनऊ में सीएनजी के दाम 83.80 पैसे प्रति किलोग्राम थे ।

लखनऊ के अलावा उन्नाव और आगरा में भी सीएनजी के दामों में वृद्धि की गई है। वहीं अयोध्या में अब सीएनजी के दाम 86.25 पैसे प्रति किलोग्राम होंगे। अब तक अयोध्या में सीएनजी की दरें 84.25 पैसे प्रति किलोग्राम थी। ग्रीन गैस लिमिटेड के अधिकारी प्रवीण सिंह के मुताबिक, प्राकृतिक गैसों का विदेश से आयात होता है जिससे कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस वजह से सीएनजी के दामों में वृद्धि की गई है। बढ़ी हुई कीमतें 9 मई से लागू होंगी।

शुक्रवार को घरेलू गैस के दाम में हुई बढ़ोतरी : शुक्रवार को तेल कंपनियों ने घरों की रसोई में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर 50 रूपये और महंगा कर दिया। इस तरह घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब 1000 को पार कर गया है। अब घरेलू सिलेंडर लखनऊ में 1037.50 रुपए का मिलेगा। अभी तक घरेलू सिलेंडर की कीमत 987.50 रुपए थी।

इसी तरह छोटू सिलेंडर (5 किग्रा) अब 380.50 रुपए में मिलेगा। अब तक इसकी कीमत 362.50 रुपए थी। हांलाकि तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले व्यवसायिक सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कुछ राहत दी है। व्यवसायिक सिलेंडर 2458 की बजाए 2448 रुपए में मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।