विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गौतमबुद्ध नगर से गाजियाबाद तक सीएम योगी का तूफानी दौरा, कई बड़ी परियोजनाओं की देंगे सौगात

Published: Fri, 26 Jun 2026 06:35 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 जून को गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कई औद्योगिक परियोजनाओं का ...और पढ़ें

शनिवार को गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के दौरे पर रहेंगे सीएम योगी

शनिवार को गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के दौरे पर रहेंगे सीएम योगी

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी 27 जून को गौतमबुद्ध नगर-गाजियाबाद दौरे पर।

  2. अम्बर, ऐसेन्ट, सेल के इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर प्लांट का शिलान्यास।

  3. नोएडा में नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण, MSME दिवस में भागीदारी।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री 27 जून (शनिवार) को गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) और गाजियाबाद के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई महत्वपूर्ण औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और एक मांगलिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 12.35 बजे जेवर एयरपोर्ट, गौतमबुद्धनगर पहुंचेंगे, जहां सेक्टर-10 यीडा में अम्बर एवं ऐसेन्ट के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद सेल प्लांट परिसर सेक्टर-8 यीडा, गौतमबुद्ध नगर में सेल के सोलर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री सेक्टर-96, नोएडा पहुंचेंगे, जहां वे नोएडा के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे और 'एमएसएमई दिवस' के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री मेरठ मण्डल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों की समीक्षा करेंगे और नए कार्यों की कार्ययोजना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री इंदिरापुरम, गाजियाबाद पहुंचेंगे, जहां वे मंत्री सुनील शर्मा के सुपुत्र के मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।