विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन: अवैध कब्जेदारों और अपराधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Published: Mon, 13 Jul 2026 05:42 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' में फरियादियों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की शिकायतें।

  2. अवैध कब्जेदारों और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।

  3. बिल्डर धोखाधड़ी मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'जनता दर्शन' किया। उन्होंने प्रदेश भर से आए हर फरियादी से मुलाकात कर उनकी शिकायत सुनी और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

अवैध कब्जे से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि शिकायत मिलने पर ऐसे मामलों की सख्ती से जांचकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें। धमकी के मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है, पुलिस ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री के समक्ष अवैध कब्जे से जुड़े मामले आये। पीड़ितों ने आरोपियों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने फरियादियों के प्रार्थना पत्र लेकर शासन के अधिकारियों को प्रेषित किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। अवैध कब्जा करने व धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। अपराध व कब्जे से जुड़े मामलों की विवेचना में तेजी कर पीड़ितों को ससमय न्याय और दोषियों को दंड दिलाया जाए।

गाजियाबाद, मेरठ व नोएडा से जुड़े एक बिल्डर की शिकायत भी 'जनता दर्शन' के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंची। पीड़ितों ने बताया कि बिल्डर ने एक ही फ्लैट कई लोगों को रजिस्ट्री कर दिया है।

इस पर मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया और कहा कि जांच में बिल्डर के दोषी मिलने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए।