विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनकही कहानियों के नाट्य मंचन के आज साक्षी बनेंगे सीएम योगी-नवीन और तावड़े, 12 शहरों में भव्य कार्यक्रम

Published: Fri, 02 Oct 2026 07:57 AM (IST)

भाजपा नमो सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश के 12 स्थानों पर अनकही कहानियों पर आधारित नाट्य मंचन करेगी।

News Article Hero Image

HighLights

  1. भाजपा नमो सेवा संकल्प अभियान के तहत 12 स्थानों पर नाट्य मंचन।

  2. सीएम योगी लखनऊ में, नितिन नवीन मथुरा में मुख्य अतिथि होंगे।

  3. पीएम मोदी के जीवन, संघर्षों और गुमनाम नायकों की कहानियां दर्शाई जाएंगी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा नमो सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश के 12 स्थानों पर अनकही कहानियों को लेकर नाट्य मंचन करेगी। पश्चिम एवं ब्रज क्षेत्र में सर्वाधिक तीन-तीन स्थानों पर कार्यक्रम होंगे, जबकि अवध एवं काशी में दो-दो स्थान निर्धारित किए गए हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बीएसए इंजीनियरिंग कालेज मथुरा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्वेश्वरैया हाल, लखनऊ में नाट्य मंचन देखेंगे।

गाजियाबाद में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मेरठ में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, ग्रेटर नोएडा में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, फिरोजाबाद में मंत्री जयवीर सिंह, बरेली में मंत्री आकाश सक्सेना, कानपुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, अयोध्या में मंत्री सूर्यप्रताप शाही, वाराणसी में मंत्री सुरेश खन्ना, प्रयागराज में मंत्री नंद गोपाल नंदी एवं गोरखपुर में सांसद रविो किशन मुख्य अतिथि बनाए गए हैं।

पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रसेवा के संकल्प और उनके जीवन से जुड़े अनछुए पहलुओं व संघर्षों को कला, गीत और संगीत के माध्यम से लोगों के सामने रखा जा रहा है।

समाज के उन गुमनाम नायकों और प्रेरणादायक कहानियों को भी उजागर किया जा रहा है, जिन्होंने बिना किसी स्वार्थ समाज में बदलाव लाने की दिशा में काम किया। केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर जीवन में सकारात्मक बदलाव का उदाहरण रखने वालों पर भी मंचन होगा।

यह भी पढ़ें- आज लखनऊ में भाजपा की बड़ी बैठक: विनोद तावड़े चार सह-प्रभारियों संग संभालेंगे कमान, तय हो सकते हैं क्षेत्रों के नए प्रभारी