विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM मोदी के जन्मदिन पर लखनऊ में कार्यक्रम, विश्वकर्मा स्वरोजगार के लाभार्थियों को टूलकिट बांटेंगे सीएम योगी

Published: Thu, 17 Sep 2026 08:45 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर लखनऊ में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ। (तस्वीर- फाइल)

सीएम योगी आदित्यनाथ। (तस्वीर- फाइल)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी विश्वकर्मा जयंती व पीएम मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम।

  2. विश्वकर्मा स्वरोजगार लाभार्थियों को टूलकिट, चेक वितरण और पोर्टल शुभारंभ।

  3. 'गंगासागर नमो नमः' लोकार्पण, 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्ज्वलित करेंगे।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में विश्वकर्मा स्वरोजगार व स्वदेशी मेला-2026 पर आधारित प्रदर्शनी और मार्जिन मनी ऋण पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक व टूलकिट वितरित करेंगे।

कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग ( एमएसएमइ) मंत्री भूपेंद्र चौधरी व राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा मौजूद रहेंगे।

शाम को जनभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ ‘गंगासागर नमो नमः’ का लोकार्पण करेंगे। गंगोत्री से गंगासागर थीम पर बनी प्रतिकृति में चारों धाम, प्रयागराज व काशी के घाट-मंदिर शामिल हैं।

राज्यपाल व सीएम यहां प्रयागराज से लाए गंगाजल अर्पित करेंगे। सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित करेंगे, जो प्रधानमंत्री की 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रनिर्माण के प्रति आभार व दीर्घायु की कामना के लिए होगा। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वकर्मा जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें- रायबरेली समेत UP के 14 जिलों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, शहर के चौराहों पर लगेंगी महापुरुषों की मूर्तियां; बजट मंजूर