सीएम योगी आज 1375 नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, लखनऊ में कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 1375 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
-1776358794131-1786017924418-1789856074235-1790561003892_m.webp)
सीएम योगी। (तस्वीर- फाइल)
HighLights
मुख्यमंत्री योगी 1375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र देंगे।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम होगा।
पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर विशिष्ट अतिथि होंगे।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को 1375 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री मंच पर 11 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र देंगे।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर होंगे। यह कार्यक्रम विभूति खंड स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हाल में सुबह 10.30 बजे शुरू होगा।
कार्यक्रम में ग्रामीण विकास पर केंद्रित एक विशेष लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा, और दो नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को चयन प्रक्रिया पर अपने अनुभव साझा करने का अवसर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- यूपी में नवंबर तक खर्च करना होगा बजट का 60 प्रतिशत पैसा, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
