विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

योगी सरकार का युवाओं को तोहफा, लखनऊ में 1146 जूनियर असिस्टेंटों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

Published: Tue, 10 Nov 2026 08:11 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 नवंबर को लखनऊ में 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। साथ ही, 'मुख्यमंत्री कृषक ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

HighLights

  1. 1,146 कनिष्ठ सहायकों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र।

  2. 4,300 किसान परिवारों को मिलेगी 215 करोड़ की सहायता।

  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में करेंगे कार्यक्रम।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार (11 नवंबर) को युवाओं और किसानों को बड़ी सौगात देंगे। लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें सीएम योगी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राजस्व विभाग के लिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से चयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

यह भी पढ़ें- नंदिनी कृषक समृद्धि योजना: दुग्ध उत्पादन और डेयरी के लिए मिल रहा 50% अनुदान, यूपी में 1.82 लाख गोवंश को मिला सहारा

इसके साथ ही अन्नदाताओं की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को सुदृढ़ करते हुए 'मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना' के अंतर्गत 4,300 लाभार्थी परिवारों को 215 करोड़ रुपए की सहायता राशि का वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर उपस्थित रहेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।