विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम योगी शुक्रवार को 1,594 नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा समारोह

Published: Thu, 26 Nov 2026 08:57 PM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में 1,594 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इनमें 201 लेखा परीक्षक और 1,393 सहायक लेखाकार शामिल हैं, जिनका चयन UPSSSC द्वारा किया गया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी 1,594 नवचयनित अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र।

  2. 201 लेखा परीक्षक और 1,393 सहायक लेखाकार शामिल।

  3. चयन UPSSSC द्वारा, तैनाती वित्त विभाग में।

डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार (27 नवंबर) को लखनऊ में 1,594 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इसमें 201 लेखा परीक्षक (ऑडिटर) और 1,393 सहायक लेखाकार (असिस्टेंट अकाउंटेंट) के पद शामिल हैं। यह कार्यक्रम गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में आयोजित किया जाएगा। इसमें वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

इन सभी अभ्यर्थियों का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती उत्तर प्रदेश वित्त विभाग के आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय के अंतर्गत की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।