IND vs NZ Final: भारत की जीत पर सीएम योगी ने दी पहली प्रतिक्रिया, यूपी में मना दीवाली जैसा जश्न (Photos)
भारत ने टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड को हराकर जीता, जिसके बाद पूरे देश में जश्न का माहौल ...और पढ़ें

HighLights
भारत ने टी20 विश्व कप 2026 फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी।
उत्तर प्रदेश में दिवाली जैसा भव्य जश्न मनाया गया।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। टी20 विश्वकप में भारत की जीत का जश्न पूरे देश में दीवाली की तरह मनाया जा रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश में से जश्न की तस्वीरें सामने आईं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भारतीय टीम की इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी।
सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, जयतु भारतम्! आज फिर आसमान 'तिरंगा' हो गया, 145 करोड़ भारत वासियों को हार्दिक बधाई! विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का हृदयतल से अभिनंदन!
विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने टी-20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश के लिए गर्व और खुशी का क्षण है।

वहीं, भारत की इस जीत पर यूपी के अलग-अलग शहरों में भी देखने को मिला।

प्रयागराज में सिविल लाइंस के पत्थर गिरजाघर से लेकर सुभाष चौराहे तक, ऐसा लग रहा था मानो समूचा प्रयागराज एक ही धड़कन से धड़क रहा हो। हजारों की संख्या में युवा हाथों में तिरंगा थामे सीना तानकर सड़कों पर निकल आए।

लखनऊ, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, मेरठ और नाेएडा में क्रिकेट प्रेमियों ने पटाखे फोड़कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

बता दें कि भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही टीम इंडिया बैक टू बैक ट्रॉफी जीतने वाली और बतौर होस्ट टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
