विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में घर बनाने का सपना होगा सच, राजधानी में 2092 आवासीय प्लॉटों के लिए जल्द होंगे रजिस्ट्रेशन

Published: Wed, 04 Nov 2026 05:30 AM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2026 06:04 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 नवंबर को लखनऊ में नई आवासीय योजनाओं का पंजीकरण शुरू करेंगे। इसमें सौमित्र विहार और आईटी सिटी योजनाएं प्रमुख हैं।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. सीएम योगी, राजनाथ सिंह 23 नवंबर को करेंगे शुभारंभ।

  2. सौमित्र विहार, आईटी सिटी आवासीय योजनाएं होंगी लॉन्च।

  3. फैजुल्लागंज बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं का भी शिलान्यास।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की नई जेल रोड सौमित्र विहार योजना और लखनऊ विकास प्राधिकरण की सुलतानपुर रोड की आइटी सिटी योजना का शुभारंभ होना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 23 नवंबर को पंजीकरण शुरू कराएंगे।

यह पहला मौका है जब दो माह के अंतराल पर चार आवासीय योजना का पंजीकरण शुरू हो रहा है। इसमें दो योजनाएं लांच हो चुकी हैं, वहीं दो इसी माह शुरू होंगी।

नई जेल रोड मोहनलालगंज क्षेत्र में सौमित्र विहार योजना विकसित हो रही है, लैंड पूलिंग नियम से यह योजना धरातल पर उतारी जा रही है। योजना के लिए जमीन देने वाले किसानों को विकसित भूखंड आवंटित हो चुके हैं। अब आम लोगों के लिए पहले चरण का पंजीकरण खोला जाएगा। 2261 भूखंडाें में 2092 आवासीय और 169 व्यावसायिक प्लाट हैं।

सौंपा जाएगा आवंटन पत्र

ऐसे ही सुलतानपुर रोड की आइटी सिटी योजना किसान पथ से जुड़ी है और सोनई कंजेहरा, पहाड़नगर टिकरिया, परेहटा, सिकंदरपुर अमोलिया व रकीबाबाद सहित 11 गांवों की सीमा तक फैली है। यह योजना भी लैंड पूलिंग नियम के तहत विकसित हो रही है। इस योजना के लिए भूखंड देने वाले किसानों को विकसित भूखंड मिल चुके हैं, उनका आवंटन पत्र सौंपा जाएगा।

फैजुल्लागंज में गोमती नदी की बाढ़ का पानी को रोकने के लिए एलडीए बंधा बनाएगा। इसका भूमि पूजन और शिलान्यास रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री 23 नवंबर को ही करेंगे। इसके साथ 148 करोड़ के पांच पंपिंग स्टेशन का भी भूमि पूजन हाेगा।

यह भी पढ़ें- लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी में आशियाना बनाना हुआ महंगा, अब नक्शा पास कराने के लिए देना होगा भारी भरकम चार्ज

एलडीए का दावा है कि बंधा और पंपिंग स्टेशन के बनने से फैजुल्लागंज व अन्य क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति दोबारा नहीं पाएगी। डालीगंज में ग्रीन कारिडोर पर आरओबी बनाया गया है, उसका उद्घाटन भी होगा। एलडीए उपाध्यक्ष ने बताया, इसकी सारी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।