विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैप्टन स्मित मच्छर के साहस को सीएम योगी ने किया सलाम, बोले- ऐसे वीरों का साहस देशवासियों के लिए प्रेरणा

Published: Fri, 02 Oct 2026 09:08 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैप्टन स्मित मच्छर के अदम्य साहस की सराहना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनसे व्यक्तिगत बातचीत कर मनोबल बढ़ाने की पहल को सराहा।

कैप्टन स्मित मच्छर के साहस को सीएम योगी ने किया सलाम।

कैप्टन स्मित मच्छर के साहस को सीएम योगी ने किया सलाम।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी ने कैप्टन स्मित मच्छर के अदम्य साहस को नमन किया।

  2. प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्तिगत रूप से कैप्टन स्मित से बात कर हौसला बढ़ाया।

  3. योगी ने कहा, ऐसे वीरों का साहस देशवासियों के लिए प्रेरणा है।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैप्टन स्मित मच्छर के अदम्य साहस को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उनसे व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाने की पहल की सराहना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की घड़ी में देश अपने वीरों के साथ खड़ा है और प्रधानमंत्री का कैप्टन स्मित से सीधे संवाद करना इसी भावना की अभिव्यक्ति है।

मुख्यमंत्री ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित से व्यक्तिगत रूप से बात कर उनका हौसला बढ़ाया और उनके परिवार को भी संबल प्रदान किया। यह प्रधानमंत्री की संवेदनशील और मानवीय सोच को दर्शाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के इस प्रयास के लिए हृदय से आभार जताया।

कहा कि कैप्टन मच्छर ने जिस अदम्य साहस और धैर्य का परिचय दिया, वह सराहनीय है। उनके शौर्य को नमन करते हुए कहा कि ऐसे वीरों का साहस देशवासियों के लिए प्रेरणा है।

यह भी पढ़ें- संकट मोचन मंद‍िर के महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र बोले - 'भारतीय पायलट स्मिथ मछार की हनुमानजी करेंगे रक्षा'