विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना और 'भारत टैक्सी' सेवा का आज शुभारंभ करेंगे सीएम योगी, चालकों को मिलेगा तोहफा

Published: Wed, 23 Sep 2026 06:59 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषक समृद्धि योजना के तहत किसानों को 6% ब्याज पर कृषि ऋण और 'भारत टैक्सी' सेवा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. किसानों को 6% ब्याज पर कृषि ऋण की शुरुआत।

  2. 'भारत टैक्सी' सेवा से 50 हजार चालकों को लाभ।

  3. कृषक समृद्धि पोर्टल और दो नए मोबाइल ऐप लॉन्च।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत लघु और सीमांत किसानों को छह प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि ऋण देने की शुरुआत करेंगे। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक से अब तक 11 से 11.50 प्रतिशत ब्याज पर मिलने वाला ऋण अब छह प्रतिशत पर मिलेगा। योजना के लिए 384 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे सरकारी आवास से योजना का शुभारंभ करेंगे। किसान सहकारी ग्राम विकास बैंक से छह लाख रुपये तक का दीर्घकालीन ऋण छह प्रतिशत ब्याज पर ले सकेंगे। नियमित रूप से ऋण चुकाने वाले पुराने ऋणियों को भी ब्याज अनुदान का लाभ मिलेगा। ऋण की स्वीकृति आनलाइन पोर्टल के माध्यम से होगी। योजना का लक्ष्य पांच वर्षों में पांच लाख किसानों को लाभ पहुंचाना है।

इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रदेश में भारत टैक्सी सेवा की भी शुरुआत करेंगे। सेवा से अब तक करीब 50 हजार टैक्सी चालक जुड़ चुके हैं, जिनमें 40 हजार लखनऊ के हैं। यह सेवा अप्रैल से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चल रही है।

इसमें चालकों को पांच लाख रुपये तक के बीमा का लाभ देने की व्यवस्था है। चालकों से कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा। कार्यक्रम में कृषक समृद्धि योजना का ई-पोर्टल, सहकारिता विभाग का ऊर्वरक सेतु मोबाइल एप और उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव डेटाबेस सेंटर का मोबाइल एप भी लांच किया जाएगा। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत संबंधित विभागों के मंत्री मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें- लखनऊ एसटीएफ का एक्शन, करोड़ों की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार; IPO में निवेश के नाम पर फंसाता था गिरोह