विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: सपा विधायक शिव प्रताप यादव का निधन, CM योगी ने जताया दुख; कही ये बात

Published: Fri, 26 Jan 2024 01:31 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jan 2024 01:37 PM (IST)

SP MLA Shiv Pratap Yadav मुख्यमंत्री योगी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट के जरिए कहा ‘उत्तर प्रदेश के ...और पढ़ें

सीएम योगी ने सपा विधायक शिव प्रताप यादव के निधन पर जताया शोक
सीएम योगी ने सपा विधायक शिव प्रताप यादव के निधन पर जताया शोक

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। SP MLA Dr. Shiv Pratap Yadav: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में गैसड़ी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके डॉ. शिव प्रताप यादव का निधन हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यादव के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री योगी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट के जरिए कहा, ‘उत्तर प्रदेश के गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र के मा. विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति!’

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक सदस्य, गैंसडी विधायक 78 वर्षीय डॉ. एसपी यादव (SP Yadav) का शुक्रवार की सुबह आठ बजे हरियाणा के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह चार बार विधायक वह दो बार मंत्री रह चुके थे। उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका नाम सपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल है। 

यादव एमएलके कालेज में रसायन शास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर तैनात थे। बड़े बेटे राकेश यादव ने बताया कि डॉ. शिव प्रताप यादव लोक दल व सपा के कई बार जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वह 1993, 1997, 2012 व 2022 में जिले के गैंसडी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके थे।

डॉ. एसपी यादव को मुलायम सिंह का काफी करीबी माना जाता था। लोग उन्हें तराई के गांधी के नाम से भी पुकारते थे। अंतिम संस्कार 27 जनवरी को 11 बजे राप्ती नदी के सिसई घाट पर किया जाएगा। उनके निधन पर सभी राजनीतिक दलों के लोगों ने शोक प्रकट किया है।

अखिलेश यादव ने पोस्ट कर जताया शोक

वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी के विधायक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पोस्ट किया है,  ‘बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा से सपा विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना।

भावभीनी श्रद्धांजलि!’

यह भी पढ़ें: Republic Day 2024: यूपी में गणतंत्र द‍िवस का जश्न, लखनऊ में दिखी राम मंदिर की झलक; संभल के मदरसे में फहराया गया त‍िरंगा