Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'माफिया की मौत पर सपा के मुखिया मनाते हैं मातम, लेक‍िन...', CM योगी का अखि‍लेश पर हमला

    Updated: Thu, 22 Aug 2024 11:35 AM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ सपा और अखि‍लेश यादव पर जमकर हमला बोला। कहा कौन नहीं जानता है कि कल्याण सिंह के दिवंगत होने पर श्रद्धांजलि देने जाने की बा ...और पढ़ें

    Hero Image
    मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ, सपा मुखि‍या अखि‍लेश यादव।- फाइल फोटो

    राज्‍य ब्‍यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर आयोजित 'हिंदू गौरव दिवस' पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्षों और चुनौतियों भरे सफर को शून्य से शिखर तक की यात्रा बताया। कहा कि कोई व्यक्ति कल्याण सिंह अचानक नहीं बन जाता है। कल्याण सिंह बनने के लिए संघर्ष, चुनौती, त्याग और बलिदान का मार्ग चुनना पड़ता है। इस दौरान उन्‍होंने समाजवादी पार्टी और अखि‍लेश यादव पर जमकर हमला बोला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा, ''कौन नहीं जानता है कि कल्याण सिंह के दिवंगत होने पर श्रद्धांजलि देने जाने की बात तो दूर समाजवादी पार्टी के मुखिया के मुंह से संवेदना का एक भी शब्द नहीं निकला। वहीं, प्रदेश का एक दुर्दांत माफिया मरा था तो फातिहा पढ़ने वो उसके गांव तक चले गए थे। क्या यही पीडीए है? सैकड़ों हिंदुओं के खून से जिनके हाथ रंगे हुए थे, ऐसे माफिया के मरने पर ऐसे मातम मना रहे थे, जैसे इनका कोई सगा चला गया हो। यही पीडीए का वास्तविक चरित्र है।''

    'आज ये पर‍ेशान हैं, क्‍योंक‍ि उनकी गुंडागर्दी बंद कर दी'

    योगी ने कहा, अयोध्या में एक निषाद बालिका के साथ, कन्नौज में और लखनऊ में जो घटनाएं घटित हुईं, यही इनका चेहरा हैं। जब तक इनका एकजुट होकर मुकाबला नहीं करेंगे, ये लोग बेवकूफ बनाते रहेंगे और छलते रहेंगे। आज ये परेशान हैं, क्योंकि उनकी गुंडागर्दी, अराजकता की दुकानें डबल इंजन की सरकार ने बंद कर दी हैं। उनके हर एक षड्यंत्र को रोक दिया गया है। जो सपना बाबू जी का था उसे भाजपा और उनकी विरासत मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

    यह भी पढ़ें: UP Politics: विपक्ष के नकारात्मक प्रचार को अब नजरअंदाज नहीं करेगी भाजपा, CM आवास पर हुई संघ, संगठन और सरकार की समन्वय बैठक