मां की चिता के सामने संन्यासी पुत्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी पंचतत्व में विलीन हो गईं, जहां एक पुत्र के रूप में उन्होंने मां के बिछोह की असहनीय पीड़ा का अनुभव किया। इस व्यक्तिगत दुख के बावजूद, वे तुरंत अपने लोक-कल्याण के कर्तव्य में रत हो गए।
-1795274560057_m.webp)
HighLights
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी पंचतत्व में विलीन हुईं।
मां की चिता के सामने संन्यासी पुत्र की असहनीय पीड़ा।
व्यक्तिगत दुख के बावजूद, योगी आदित्यनाथ तुरंत कर्तव्य पर लौटे।
प्रणय विक्रम सिंह। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज की पूज्य माताजी पंचतत्व में विलीन हो गईं। सामने चिता की अग्नि धधक रही थी। महाराज जी अश्रुपूरित नेत्रों से अपलक निहार रहे थे। जिन आंखों ने बचपन में मां का चेहरा देखकर संसार को पहचानना सीखा था, आज उन्हीं आंखों के सामने वह चेहरा अग्नि की लपटों के बीच सदा के लिए ओझल हो रहा था।
कितना असहनीय होता होगा वह क्षण, जब संसार जिसे संन्यासी और मुख्यमंत्री के रूप में जानता है, वह अपनी माँ की चिता के सामने केवल एक पुत्र रह जाता है।
संन्यास ने मोह से विरक्त होना सिखाया, कर्तव्य ने निजी सुख-दुःख से ऊपर उठना सिखाया, लेकिन मां से बिछोह की वेदना को कौन सी साधना रोक सकती है? मां के हाथों का स्पर्श, उनकी आवाज, उनकी प्रतीक्षा करती आंखें... इन स्मृतियों से कोई पुत्र कैसे विरक्त हो सकता है!
मां की चिता की अग्नि अभी ठंडी भी नहीं पड़ी कि महाराज जी पुनः लोक-कल्याण के अपने कर्तव्य में रत हो गए। जिस हृदय में मां के वियोग की अथाह पीड़ा है, उसी हृदय में करोड़ों लोगों के प्रति अपने दायित्वों का संकल्प भी है।
कितना कठिन है वह जीवन, जिसमें मां के लिए रोने का समय भी कर्तव्य से मांगना पड़ता है। आज उन अश्रुपूरित नेत्रों में एक पुत्र का असहनीय बिछोह था और उस मौन में संन्यासी के जीवन की सबसे कठिन साधना।
मां चली गईं...
लेकिन सनातन भारत की आशाओं को पंख देने वाले संन्यासी पुत्र के प्रत्येक संकल्प में मां सावित्री की ममता, उनके संस्कार और तपस्विनी जीवन की अमिट छाप सदैव जीवित रहेगी। पूज्य मां के श्री चरणों में अश्रुपूरित प्रणाम।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।