कैबिनेट बैठक के बाद आज केरल दौरे पर जाएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ केरल में कल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के साथ एक पदयात्रा में शामिल होंगे। अमित शाह आज से ही केरल में हैं।
लखनऊ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कैबिनेट की बैठक करेंगे। इसके बाद उनका केरल के दौरे पर जाने के कार्यक्रम है। इसके कारण उनके कल के सभी कार्यक्रम को रद कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ की दक्षिण भारत के राज्य की यह पहली यात्रा होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ केरल में कल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के साथ एक पदयात्रा में शामिल होंगे। अमित शाह आज से ही केरल में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अचानक केरल जाने के कार्यक्रम के कारण उनके कल के लखनऊ के साथ ही सभी कार्यक्रम को रद कर दिया गया है।
योगी आदित्यनाथ की सरकार सूबे की सत्ता में छह महीने पूरा कर चुकी है। मुख्यमंत्री ने सत्ता संभालने के बाद से हर मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग का दिन निर्धारित किया था।
यह भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ के मंत्री ने स्वीकार किया, निचले स्तर पर भ्रष्टाचार कायम
आज भी लोकभवन में शाम छह बजे से कैबिनेट बैठक होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय पर सरकार की मुहर लगने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: इटावा में ट्रक पर सवार एसएसपी से ही रिश्वत मांगने लगे सिपाही, सात गिरफ्तार
पिछली कैबिनेट बैठक में 25 फीसदी गरीब बच्चों को नियमित एडमिशन के साथ ही बेसिक शिक्षा परिषद की नियुक्ति में लिखित परीक्षा के आधार पर चयन के निर्णय पर सहमति बनी थी। इसके साथ ही टीईटी पास करने वाले शिक्षा मित्रों को नियुक्ति में वेटेज देने पर मुहर लगी थी।