देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के सलेमपुर में 304.97 करोड़ रुपये की 80 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण
HighLights
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे।
304.97 करोड़ की 80 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया।
जनप्रतिनिधियों और भारी भीड़ ने सीएम का भव्य स्वागत किया।
जागरण संवाददाता, देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच पर पहुंच चुके हैं। मंच पर पहुंचते ही जनप्रतिनिधियों और वहां मौजूद भारी भीड़ ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री यहां जनसभा को संबोधित करने के साथ ही भाटपाररानी और सलेमपुर विधानसभा क्षेत्रों को 304.97 करोड़ रुपये की 80 विकास परियोजनाओं की सौगात दे रहे हैं।
मंच पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, सदर विधायक डा. शलभमणि त्रिपाठी, विधायक सुरेंद्र चौरसिया, विधायक सभा कुमार, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रशासक पंडित गिरीश चंद्र त्रिपाठी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें- देवरिया में डीएम कार्यालय गेट पर धरने पर बैठे जेन जी कनेक्ट यात्रा में शामिल युवा, पुलिस कर्मियों से नोकझोंक
304.97 करोड़ की 80 परियोजनाओं का उपहार
मुख्यमंत्री कुल 80 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 139.47 करोड़ रुपये की लागत वाली 23 परियोजनाओं का लोकार्पण और 165.50 करोड़ रुपये की लागत वाली 57 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
