जापान में CM योगी ने लिया 600 किमी/घंटा की 'मैग्लेव' का अनुभव, पटरियों पर नहीं बल्कि हवा में तैरती है ये खास ट्रेन
High Speed Train Maglev: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जापान यात्रा उत्तर प्रदेश में हाई-स्पीड, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक ...और पढ़ें
HighLights
मुख्यमंत्री ने लिया ट्रेन की 500 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार का रोमांचक अनुभव
सीएम योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो-नागोया कॉरिडोर के निरीक्षण के दौरान किया यह सफर किया, जो 2027 तक चालू होगा
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावना का विस्तार देने जापान दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मैग्लेव ट्रेन में यात्रा की। टोक्यो में हाई-स्पीड मैग्लेव ट्रेन की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने ट्रेन की 600 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार का रोमांचक अनुभव लिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने जापान दौरे के दौरान टोक्यो में हाई-स्पीड मैग्लेव (Maglev) ट्रेन में सफर किया, जो चुंबकीय शक्ति से हवा में तैरते हुए 600 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार से चलती है। उन्होंने ट्रेन की 100 किलोमीटर की यह परीक्षण यात्रा की, जिसका उद्देश्य यूपी में आधुनिक परिवहन बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए नई तकनीक को समझना था।
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath took a ride on the Maglev train in Yamanashi, Japan. pic.twitter.com/fJmN4vERle
— ANI (@ANI) February 26, 2026
मैग्लेव ट्रेन पारंपरिक पटरियों पर नहीं, बल्कि चुंबकीय क्षेत्र (Magnetic Levitation) के सहारे हवा में तैरते हुए चलती है। इस ट्रेन की परिचालन गति 600-700 किमी/घंटा है, जिससे यात्रा का समय बहुत कम हो जाता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो-नागोया कॉरिडोर के निरीक्षण के दौरान यह सफर किया, जो 2027 तक चालू होने की योजना है। सीएम योगी की यह यात्रा उत्तर प्रदेश में परिवहन के आधुनिक मोर्चों पर चल रही विकास योजनाओं के लिए एक नई दिशा के रूप में देखी जा रही है।
#WATCH उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यामानाशी में मैग्लेव ट्रेन की सवारी की। pic.twitter.com/O45kZG3tdY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2026
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।