Move to Jagran APP

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीटर पर शुरू किया दीपोत्सव अभियान

मुख्यंमत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की है कि वह ट्वीटर दीपोत्सव पर साझा करें कि वह लोग इस बार दीपोत्सव कैसे मना रहे हैं। दीवाली के अपने अनुभव को साझा करें।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 15 Oct 2017 05:36 PM (IST)Updated: Mon, 16 Oct 2017 08:48 AM (IST)
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीटर पर शुरू किया दीपोत्सव अभियान
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीटर पर शुरू किया दीपोत्सव अभियान

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रकाश का पर्व नजदीक आते ही ट्वीटर पर दीवावली का अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया है कि आप कैसे मना रहे हैं दीवाली के अपने अनुभव को साझा करें।

loksabha election banner

मुख्यंमत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके साथ ही लोगों से अपील की है कि वह ट्वीटर दीपोत्सव पर साझा करें कि वह लोग इस बार दीपोत्सव कैसे मना रहे हैं।

दरअसल छोटी दीपावली यानी 18 अक्टूबर को सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में दिव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दिन अयोध्या को लाखों दिए से जगमगाया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए प्रशासन और राज्य सरकार ने कई खास इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री ने भी लोगों को इसमें शामिल होने के लिए ट्वीटर से निमंत्रण दिया है।

 

राज्य सरकार के प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी के मुताबिक अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी को 1 लाख 70 हजार दीपों से सजाया जाएगा। समारोह को खास बनाने के लिए राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री एल्फांस कंननथान, केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री महेश शर्मा सहित स्थानीय सांसद, विधायक इसमें शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: एक्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ, पंचायती राज विभाग के 12 घोटालेबाज निलंबित

सीएम योगी आदित्यनाथ 18 अक्टूबर की सुबह कंचन भवन से नागेश्वर धाम तक हेरिटेज वॉक में शामिल होंगे। दोपहर एक बजे से यहां भगवान राम के आगमन की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई, करीब 4 बजे रामकथा पार्क पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: BSP को तगड़ा झटका, उत्तर प्रदेश में तीन पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

इस दौरान सीएम योगी शोभायात्रा के राम कथा पार्क पहुंचने पर श्रीराम जानकी वंदन व श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे। इसके बाद योगी आदित्यनाथ अयोध्या में विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसी शाम को सीएम योगी और राज्यपाल राम नाईक नया घाट पर सरयू नदी की आरती करेंगे।

यह भी पढ़ें: चीन हमारी ताकत को समझ गया है, उसके साथ अब कोई विवाद नहीं: राजनाथ सिंह

इस दौरान घाटों पर दीप प्रज्जवलन और लेजर शो के जरिए राम कथा का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके बाद देर शाम दीपावली की आतिशबाजी की जाएगी। यहां पर कार्यक्रम के बाद राज्यपाल और सीएम रामकथा पार्क पहुंचेंगे जहां पर विदेशी कलाकारों की ओर से राम कथा का मंचन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.