'बांग्लादेश जैसे हालात बनाने की कोशिश कर रहा विपक्ष', दिल्ली प्रदर्शन पर PM योगी का बड़ा हमला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष ...और पढ़ें
-1792191059637_m.webp)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
HighLights
विपक्षी दलों पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया।
बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन की कोशिश।
लोकतंत्र जनता के जनादेश पर आधारित है।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन पर विपक्षी दलों को घेरते हुए कहा कि लोकतंत्र में सत्ता तक पहुंचने का रास्ता जनता के जनादेश से आता है, अराजकता से नहीं। बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन का सपना देखने वाली ताकतें युवाओं को राष्ट्र निर्माण के बजाय अराजकता में झोंकना चाहती हैं।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि चुनावी सुधार, न्याय के नारे और लोकतंत्र की दुहाई देकर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को समझना चाहिए कि भारत का लोकतंत्र जनता के विश्वास की जड़ों पर खड़ा विशाल बरगद है, जिसे साजिशों के तूफान से हिलाया नहीं जा सकता।
देश की युवा शक्ति भारत का भविष्य संवारने के लिए है, किसी की सत्ता की भूख मिटाने के लिए नहीं। जनता ने राजनीतिक मृगतृष्णा फैलाने वालों को पहचानकर सत्ता से दूर रखा है।
यह भी पढ़ें- सारनाथ हादसे के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोला दीनानाथ से 2500 KG अवैध रसायन बरामद, आरोपी गिरफ्तार
अब वे देश को अराजकता की आग में झोंककर सत्ता हथियाना चाहते हैं, लेकिन देश के लोग उनकी साजिश सफल नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी दिल्ली में चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के विरोध में जारी प्रदर्शनों के बीच आई है।
