विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम योगी ने शिवराज सिंह चौहान की मां को दी श्रद्धांजलि, 30 अक्टूबर को हुआ था निधन

Published: Thu, 12 Nov 2026 03:42 PM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत माता काशी बाई को श्रद्धांजलि अर्पित ...और पढ़ें

News Article Hero Image

डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मध्य प्रदेश पहुंचे। उन्होंने यहां केंद्रीय कृषि मंत्री व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि दी। शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का गत 30 अक्टूबर को निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत माताजी के त्रयोदशी संस्कार एवं शांति भोज में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने स्मृतिशेष काशी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।