विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM योगी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर दी बधाई, बोले- उनके विचार आज भी प्रासंगिक

Published: Fri, 02 Oct 2026 08:12 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।

HighLights

  1. CM योगी ने गांधी-शास्त्री जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी।

  2. गांधी जी के सत्य, अहिंसा के विचार आज भी प्रासंगिक।

  3. शास्त्री जी ने 'जय जवान, जय किसान' से देश को ऊर्जा दी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके समय में थे। सत्य, अहिंसा, शांति, सद्भाव और मानवता के उनके संदेश को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई और स्वतंत्र भारत को अपने सरल, दृढ़ एवं यशस्वी नेतृत्व से नई दिशा प्रदान की।

वे सादगी, सत्यनिष्ठा और कर्तव्यपरायणता की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने ‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोष के माध्यम से देश की सुरक्षा और अन्न उत्पादन को राष्ट्रीय प्राथमिकताओं से जोड़ा तथा देशवासियों में आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ किया।

यह भी पढ़ें- गांधी जयंती पर हिमाचल के कामगारों को बड़ा तोहफा, CM सुक्खू खातों में ट्रांसफर करेंगे 5 करोड़ 78 लाख रुपये