विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Atal Bihari Vajpayee Jayanti: सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने भारत रत्न पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी को क‍िया नमन

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Sun, 25 Dec 2022 02:21 PM (GMT+05:30)

Atal Bihari Vajpayee Jayanti पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके ...और पढ़ें

Atal Bihari Vajpayee Jayanti: यपी में सुशासन द‍िवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती
Atal Bihari Vajpayee Jayanti: यपी में सुशासन द‍िवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

लखनऊ, जेएनएन। Atal Bihari Vajpayee Jayanti मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री, कवि हृदय, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर उन्हें नमन किया। लोकभवन स्थित पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर सीएम ने श्रद्धा निवेदित की। इसके बाद उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, दर्शन व कविताओं पर लगी अभिलेख व चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुशासन दिवस पर सबसे पहले लोकभवन में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में वाजपेयी जी की अभिलेख व चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यहां अटल आवासीय योजना से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त की।

युवाओं ने अटल जी के जीवन, कविताओं व ऐतिहासिक फैसलों के बारे में जाना

प्रदर्शनी में अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन, कविताओं व पोखरण जैसे ऐतिहासिक फैसलों का जिक्र किया गया था। युवाओं ने इसका अवलोकन किया। 'जीत औऱ हार जीवन का एक हिस्सा है, इसे समानता के साथ देखा जाना चाहिए' प्रदर्शनी में आए युवाओं के लिए प्रेरणा और 'कदम मिलाकर चलना होगा' भावी पीढ़ी में आत्मविश्वास का भाव पैदा कर रहे थे। यहां वाजपेयी जी के प्रधानमंत्रित्व काल में हुए पोखरण में तीन परमाणु परीक्षण का जिक्र भी था तो अटल जी के जीवन परिचय पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का वक्तव्य- वाजपेयी जी की जुबान में सरस्वती हैं, मैं क्या कर सकता हूं भी युवाओं ने पढ़ी। पारिवारिक सदस्यों व राजनीतिक व्यक्तित्व संग भी अटल जी की स्मृतियां प्रदर्शनी में देखी जा सकती हैं।

संकल्प अटल हर घर जल अभ‍ियान का हुआ शुभारंभ

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। प्रदेशभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। विभिन्न जिलों में अटल जी की स्मृति में उनकी लिखी कविताओं का पाठ क‍िया गया। उनके जीवन पर एक लघु नाटिका का भी मंचन किया गया। आगरा के बटेश्वर (बाह) में अटल गीत गंगा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बलरामपुर में भी कवि सम्मेलन क‍िया गया। अटल जी की स्मृति में शनिवार से योगी सरकार ने ''संकल्प अटल हर घर जल'' जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की। यह अभियान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रायबरेली से शुरू किया। इसमें ग्रामीणों को नल का कनेक्शन दिया जा रहा है।