Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम योगी आदित्यनाथ आज से दो दिनी गुजरात गौरव यात्रा पर

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 13 Oct 2017 11:01 AM (IST)

    वामपंथियों के गढ़ केरल में सफल रैली के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से 'गुजरात गौरव यात्रा' में भाग लेंगे। योगी आदित्यनाथ की यह दो दिनी यात्रा का ...और पढ़ें

    Hero Image
    सीएम योगी आदित्यनाथ आज से दो दिनी गुजरात गौरव यात्रा पर

    लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अब भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक में शामिल हो गए हैं। वामपंथियों के गढ़ केरल में अपनी सफल रैली के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से 'गुजरात गौरव यात्रा' में भाग लेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव की आहट के बीच योगी आदित्यनाथ की यह दो दिनी यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य होने के नाते भारतीय जनता पार्टी का विशेष फोकस है। यात्रा के आयोजकों को भी यह पता है। लिहाजा हिंदुत्व और विकास के इस चेहरे को पूरे दो दिन का समय दिया गया है।

    भारतीय जनता पार्टी के उभरते हुए नए नेतृत्व के रूप में अपनी पहचान बनाते जा रहे योगी आदित्यनाथ गुजरात में अपने दो दिन के प्रवास के दौरान गुजरात गौरव यात्रा में भाग लेंगे। योगी हाल ही में केरल में पार्टी की जनसुरक्षा यात्रा में भी शिरकत कर चुके हैं। गुजरात की योगी आदित्यनाथ की यह यात्रा खासी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

    गुजरात गौरव यात्रा के लिए मुख्यमंत्री आज लखनऊ से रवाना होंगे। वह दमन होते हुए बलसाड जिले के परदी पहुंचेंगे। वहां पांच जनसभाएं करेंगे। पहली जनसभा वलसाड में करीब 11 बजे होगी और बाकी की तीन जनसभाएं नवसारी और एक सूरत जिले में होंगी। नवसारी जिले के चीखली में 12 बजे, एरु में 3.20 बजे, कबीलपोर में 4.15 और आखिरी जनसभा सूरत जिले के सचिन में शाम को करीब 5.40 बजे होगी। परदी से शुरू गौरव यात्रा अतुल, बलसाड, चिखली, गनदेवी, अमलसाद, अब्रामा, इरू, कबीलपुर, मरौली होते हुए रात करीब सात बजे सचिन में जाकर समाप्त होगी। हर जगह योगी की जनसभाएं होंगी। सूरत के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को उनकी यात्रा की शुरुआत भुज से होगी।

    योगी आदित्यनाथ की गुजरात यात्रा राज्य में आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण समझी जा रही है। गुजरात गौरव यात्रा कई जिलों से गुजरेगी। शनिवार को योगी की यात्रा भुज से शुरू होगी। इस दिन उनकी सुखपुर, मनकुवा, समना, देसालपुर, देवपर, नख्यात्राना, मनगांव, गधारीशा, शेरडी, मांडवी, विदादा, भुजपुर और मुंडरा में जनसभाएं होंगी। रात करीब नौ बजे उनका दूसरे दिन का यात्रा कार्यक्रम समाप्त होगा। वहां से वह दिल्ली लौटकर यूपी सदन में रुकेंगे। अगले दिन लखनऊ आएंगे।

    यह भी पढ़ें: बांग्लादेशी नागरिक यूपी की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा : योगी आदित्यनाथ

    दो दिवसीय गुजरात गौरव यात्रा कई जिलों से गुजरेगी। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दो दर्जन जगहों पर योगी की जनसभाएं होंगी। अपनी दो दिन की यात्रा में वह 20 घंटे से अधिक लोगों के बीच में ही गुजारेंगे। 

    यह भी पढ़ें: UPCC की बैठक में राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनने का प्रस्ताव पारित

    उप्र के विकास की भी बात करेंगे 

    व्यस्ततम कार्यक्रम के बावजूद वहां पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के विकास की भी बात करेंगे। आज सूरत में रुकने के दौरान वह वहां उत्तर भारतीय उद्योग परिसंघ के प्रतिनिधिमंडल से मिलकर उनसे प्रदेश की नई औद्योगिक नीति का हवाला और सुरक्षा की गारंटी देते हुए उनको प्रदेश में निवेश का आमंत्रण देंगे।

    यह भी पढ़ें: डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि समारोह में साथ-साथ मुलायम व अखिलेश, नहीं आए शिवपाल

    मालूम हो कि पिछले दिनों हरियाणा के अग्रोहा में वैश्य समाज के कार्यक्रम में गए मुख्यमंत्री ने समाज के लोगों से उप्र में निवेश की अपील की थी।