सीएम योगी आदित्यनाथ अब किसी भी कीमत पर सख्त फैसले लेने को तैयार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्हें 22 करोड़ जनता के हितों को संरक्षण देना है। ऐसे में अब कड़े फैसले तो लेने ही होंगे। इससे कुछ को अच्छा लगेगा तो कुछ को बुरा।
लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अब सिर्फ प्रदेश के विकास की चिंता है। वह प्रदेश को विकास की राह पर ले जाने को अब किसी भी कीमत पर सख्त फैसले लेने को तैयार है।
लखनऊ में आज स्वच्छता मिशन के कार्यक्रम के बाद उन्होंने इसका संकेत भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्हें 22 करोड़ जनता के हितों को संरक्षण देना है, चार महीने बाद वह आपरेशन पर निकले हैं। ऐसे में अब कड़े फैसले तो लेने ही होंगे। इससे कुछ को अच्छा लगेगा तो कुछ को बुरा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर नीयत ठीक हो तो लक्ष्य प्राप्त हो सकता है। स्वच्छ समाज से ही स्वस्थ राष्ट्र की आधारशिला रखी जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत का सपना देखा है। इस सपने के अनुरूप हम लोग उत्तर प्रदेश में में स्वच्छ भारत मिशन को हर तरह से कामयाब बनाएंगे।
यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' यूपी में टैक्स फ्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश का शासन-प्रशासन बीते 15 साल से बहुत कुछ पटरी से उतर गया था।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 वर्ष बाद करेंगे यह काम
जो लीडरशिप रही वह भ्रष्ट रही। जातिवाद व परिवारवाद से जकड़ी हुई थी। इन लोगों के एजेंडे में 22 करोड़ जनता थी ही नहीं। यूपी का विकास हो, यह उनके एजेंडे में ही नहीं था।
यह भी पढ़ें: सपा को तीसरा झटका, एलएमसी सरोजिनी अग्रवाल का इस्तीफा; भाजपा में शामिल
आखिर नौकरशाही भी ऐसे में क्या। उन्होंने कहा कि अब चार माह में नौकरशाही ने अच्छे से व एक नई दिशा में काम करना शुरू किया है। पहले यह लोग यहां-वहां समय व्यतीत कर रहे थे।