विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, सड़क के बजाय अपने परिसर में ही रखें ताजिया

By Umesh TiwariEdited By:
Published: Sun, 01 Sep 2019 05:18 PM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 02:55 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुहर्रम और गणेश चतुर्थी के मौकों पर प्रदेश में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के साथ ही ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, सड़क के बजाय अपने परिसर में ही रखें ताजिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, सड़क के बजाय अपने परिसर में ही रखें ताजिया

लखनऊ, जेएनएन। लखनऊ, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुहर्रम और गणेश चतुर्थी के मौकों पर प्रदेश में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के साथ ही अफवाहों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री आवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर योगी ने डीएम, एसएसपी व एसपी से कहा कि हर स्तर पर सुरक्षा प्रबंध चाकचौबंद हों। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाये। 

योगी ने कहा कि विशेषकर अफवाहों को रोकने के लिए कड़ी तैयारी की जाये और त्योहारों को स्वच्छता, सुरक्षा व सुव्यवस्था से जोड़ें। उन्होंने कहा कि पूजा-पंडालों और मुहर्रम के ताजिया रखे जाने के स्थानों के आसपास साफ सफाई रहे। अधिकारी सुनिश्चित करें कि कहीं परंपरा के विरुद्ध कोई काम न हो। ताजिया की ऊंचाई भी तय करायें। लोग सड़क के बजाय अपने परिसर में ही ताजिया रखें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर थाना स्तर पर पीस कमेटी की बैठक समय से करा ली जाये। बच्चा चोरी के संदेह में भीड़ की हिंसा की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए योगी ने त्योहारों पर सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। कहा कि पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाया जाये। अधिकारी लोगों से अपील करें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप ही डीजे बजाएं। त्योहारों में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किसी सूरत में न हो। मुख्यमंत्री ने हर स्तर के अधिकारियों को सीयूजी नंबर हमेशा ऑन रखने की चेतावनी भी दी। कहा कि यातायात व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त रहे।

 

अवैध असलहों व लाइसेंस पर कसें शिकंजा

योगी ने कहा कि अवैध असलहों व लाइसेंस की शिकायतों का संज्ञान लेकर डीएम कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करायें। जिन शस्त्र की दुकानों की गड़बड़ सामने आये, उनके लाइसेंस निरस्त किये जायें।

थाने व फायर स्टेशन के लिए भूमि उपलब्ध करायें डीएम

योगी ने कहा कि जिन जिलों में थाने व फायर स्टेशन के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो सकी हैं, वहां डीएम भूमि दिलाने का काम पूरा करें।

डीएम-एसपी करें समीक्षा

योगी ने प्रतापगढ़, बहराइच, बलरामपुर, अमेठी, शामली व बिजनौर में बालिकाओं से संबंधित घटनाओं में शत-प्रतिशत आरोपितों के दोषमुक्त होने के मामले को गंभीरता से लिया है। कहा कि संबंधित डीएम, एसएसपी व एसपी इसकी समीक्षा करें।

गोकशी पर कसें शिकंजा

योगी ने गोकशी व पशु तस्करी रोकने के कड़े निर्देश दिये। कहा कि कोई भी निराश्रित गोवंश सड़क या खेतों में न रहे। जो अवैध बूचड़खाने दोबारा संचालित हो रहे हैं, उन्हें बंद कराया जाये।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।