Ganesh Chaturthi 2022: यूपी में पंडालों में धूमधाम से विराजे गजानन, सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
Ganesh Chaturthi 2022 गणेश चतुर्थी के पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। यूपी बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भी गणेश चतुर्थी की बधाई दी।
लखनऊ, जेएनएन। Ganesh Chaturthi 2022 यूपी में गणेश चतुर्थी के पर्व की हर ओर धूम है। आज प्रथम पूज्य गजानन घर-घर विराजें हैं। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ मंगलमूर्ति मंगलकामना के गीत गाएं जाएंगे। बालरूप में विघ्नहर्ता श्री गणेश की नयनाभिराम प्रतिमाएं घरों और पंडालों में स्थापित की गईं हैं।
पंडाल हो या घर हर जगह सुबह से ही मंगल गीत गाए जा रहे हैं। भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विघ्नहर्ता श्री गणेश पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanth) सहित दोनों उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने भी प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दींं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि, 'समस्त प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को पावन पर्व 'श्री गणेश चतुर्थी' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता, भगवान श्री गणेश से प्रार्थना है कि सबको सुख-समृद्धि तथा आरोग्यता का आशीर्वाद प्रदान करें।
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भी प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दींं। भूपेन्द्र सिंह ने ट्वीट कर कहा कि, ' सभी देश एवं प्रदेश वासियों को भगवान श्री गणेश जी के जन्मोत्सव, गणेश चतुर्थी की हार्दिक मंगलकामनाएं। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि की निरंतरता बनी रहे।'
सभी देश एवं प्रदेश वासियों को भगवान श्री गणेश जी के जन्मोत्सव, गणेश चतुर्थी की हार्दिक मंगलकामनाएं।
विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि की निरंतरता बनी रहे। pic.twitter.com/zM4Zlx6xnX
— Bhupendra Singh Chaudhary (@Bhupendraupbjp) August 31, 2022
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दींं। डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर कहा कि, 'गणेश चतुर्थी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। गणपति आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें।'
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) August 31, 2022
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गणेश चतुर्थी पर्व की लोगों को शुभकामनाएं दींं। केशव मौर्य ने कहा, 'भगवान विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता श्री गणेश जी के जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी की समस्त देश व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान विघ्नहर्ता आपको सुख, समृद्धि व सफलता का आशीर्वाद प्रदान करें और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें!'
भगवान विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता श्री गणेश जी के जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी की समस्त देश व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भगवान विघ्नहर्ता आपको सुख, समृद्धि व सफलता का आशीर्वाद प्रदान करें और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें!#श्रीगणेश_चतुर्थी_2022#ShriGaneshChaturthi_2022 pic.twitter.com/eygFNdUqR3
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) August 31, 2022