CM योगी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले- हर घर में सुख, समृद्धि एवं सम्मान का दीप जले, यही दीपावली की सार्थकता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और गोरखपुर में वनटांगिया समाज के साथ पर्व मनाया। उन्होंने ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण
HighLights
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई।
गोरखपुर में वनटांगिया समाज संग मनाएंगे दीपावली का पर्व।
₹82 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री रविवार को वनटांगिया समाज के साथ दीपावली पर्व मनाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर लिखा कि विकास का प्रकाश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और हर घर में सुख, समृद्धि एवं सम्मान का दीप जले, यही दीपावली की सार्थकता है।
इसी अंत्योदय भाव के साथ आज गोरखपुर के जंगल तिनकोनिया में वनटांगिया समाज के लिए ₹82 करोड़ से अधिक की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को किट वितरित की जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि वनटांगिया परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर जीवन के अवसर उपलब्ध कराने हेतु डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध है। सभी को महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई।
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने दीपावली पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
वहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दीपावली को प्रकाश, उल्लास और सकारात्मकता का पर्व बताते हुए सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश, निराशा से आशा और असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है। भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन से जुड़ा यह पर्व मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है।
उन्होंने स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यापारियों से खरीदारी कर स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने की अपील की।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना ने भी दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में खुशहाली, आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना मजबूत होने की कामना की।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।