विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम योगी आदित्यनाथ की घोषणा, UP में होमगार्ड की भर्ती में आपदा मित्र को मिलेगी प्राथमिकता

By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Sat, 21 Feb 2026 04:29 PM (IST)

Home Guard Recruitment in UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड की भर्ती में आपदा मित्र को प्राथमिकता देने की बात कही।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख

HighLights

  1. प्रदेश में इसी वर्ष भर्ती होंगे 45 हजार होमगार्ड्स

  2. अभी आपदा मित्र की सेवा स्वैच्छिक

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2025) के अंतर्गत 2.51 लाख किसानों को 285 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि का वितरण करने के दौरान एक और बड़ी घोषणा की है। उन्होंने यूपी में होमगार्ड की भर्ती में आपदा मित्र को प्राथमिकता देने की बात कही।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में 45 हजार होमगार्ड्स की भर्ती में आपदा मित्रों को प्राथमिकता दिए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अभी आपदा मित्र की सेवा स्वैच्छिक है, लेकिन जब वे होमगार्ड के रूप में कार्य करेंगे तो उन्हें सरकार की तरफ से मानदेय भी दिया जाएगा।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने प्रदेश में 19 हजार आपदा मित्रों को प्रशिक्षित किया है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण प्रदेश में स्नातक-परास्नातक विद्यार्थियों के लिए दो वर्षीय आपदा प्रबंधन इंटर्नशिप कार्यक्रम चलाया रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन में फर्स्ट रिस्पान्डर आपदा मित्र हो सकता है। पीएम मोदी ने इस संबंध में बड़ा अभियान चलाया है। उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस पहल को बढ़ाने का कार्य किया। 25 जनपदों में 29,772 युवा स्वयंसेवकों (एनसीसी, एनएसएस, एनवाईकेएस, भारत स्काउट एंड गाइड) को प्रशिक्षित कर आपदा मित्र प्रबंधन से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया गया है।

इन प्रशिक्षित युवा स्वयंसेवकों का तीन वर्ष का जीवन व चिकित्सा बीमा करने का निर्णय लिया है। दस फरवरी को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के साथ एमओयू किया है, जिसमें आपदा मित्र को तीन वर्ष के लिए पांच लाख का बीमा कवर प्रदान किया गया है।

तीन वर्ष तक पांच लाख का बीमा कवर

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपदा प्रबंधन में फर्स्ट रिस्पॉन्डर आपदा मित्र हो सकता है। पीएम मोदी ने इस संबंध में बड़ा अभियान चलाया है। उत्तर प्रदेश ने पीएम की इस पहल को बढ़ाने का कार्य किया। 25 जनपदों में 29,772 युवा स्वयंसेवकों (एनसीसी, एनएसएस, एनवाईकेएस, भारत स्काउट एंड गाइड) को प्रशिक्षित कर आपदा मित्र प्रबंधन से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया गया है। इन स्वयंसेवकों को सात दिवसीय प्रशिक्षण के साथ भी जोड़ा गया है।

इन्हें इमरजेंसी रिस्पॉन्डर किट, आपदा मित्र ट्रेनिंग, मॉड्यूल आईडी, आईडी कार्ड व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं। इमरजेंसी रिस्पॉन्डर किट में लाइफ जैकेट, सर्च टॉर्च, फर्स्ट-एड बॉक्स, सेफ्टी हेलमेट, चश्मा समेत 15 आइटम हैं। प्रदेश सरकार ने प्रशिक्षित युवा स्वयंसेवकों का तीन वर्ष का जीवन व चिकित्सा बीमा करने का निर्णय लिया है।

दस फरवरी को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के साथ एमओयू किया है, जिसमें आपदा मित्र को तीन वर्ष के लिए पांच लाख का बीमा कवर प्रदान किया गया है। प्रदेश में अभी तक 2959 युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षित किए जा चुके हैं, शेष का प्रशिक्षण भी आगे बढ़ाया जाएगा।