लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने छठ पूजा के दौरान दिया सूर्य को अर्घ्य, श्रद्धालुओं पर की पुष्प वर्षा
Chatth 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पूजा को भारत की प्राचीन संस्कृति, सामाजिक एकता और प्रकृति के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक बताया।

लक्ष्मण मेला घाट पर छठ पूजा के दौरान सूर्य को अर्घ्य देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, साथ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
HighLights
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी मुख्यमंत्री से साथ की सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना
लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान के घाट पर उत्सव जैसा माहौल
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। छठ महापर्व के तीसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रविवार शाम को लखनऊ में लक्ष्मण मेला मैदान पहुंचे। इस अवसर पर सीएम के साथ डिप्टी सीएम ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा भी की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने छठ महापर्व के तीसरे दिन मेयर सुषमा खर्कवाल और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ लखनऊ में गोमती नदी के तट पर लक्ष्मण मेला मैदान पहुंचकर संध्या अर्घ्य दिया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के साथ इस पावन पर्व में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पूजा को भारत की प्राचीन संस्कृति, सामाजिक एकता और प्रकृति के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक बताया। सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस अवसर पर छठ घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा भी की।