यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CM योगी इन एक्शन, अनुशासनहीनता में IPS अधिकारी हिमांशु सस्पेंड
हिमांशु कुमार ने चंद रोज पहले ही प्रदेश में कई जिलों में थानाध्यक्षों के साथ ही इंस्पेक्टर के तबादलों पर ...और पढ़ें

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद से ही एक्शन में दिख रहे आदित्यनाथ योगी को अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं है। आज इस मामले में उन्होंने आइपीएस अधिकारी हिमांशु कुमार को निलंबित कर दिया है।
हिमांशु कुमार ने चंद रोज पहले ही प्रदेश में कई जिलों में थानाध्यक्षों के साथ ही इंस्पेक्टर के तबादलों पर गहरी नाराजगी व्यक्त करने के बाद डीजीपी जावीद अहमद के खिलाफ ट्वीट किया था।
इस मामले को मुख्यमंत्री ने बेहद गंभीरता से लिया था। उन्होंने हिमांशु कुमार के खिलाफ एक्शन लेने का निर्देश दिया था। डीजीपी जावीद अहमद की संस्तुति पर आज सीएम आदित्यनाथ योगी ने हिमांशु कुमार को सस्पेंड कर दिया है। आईपीएस अधिकारी हिमांशु कुमार ने पिछले दिनों ट्वीट करके पुलिस विभाग के खिलाफ बगावत की थी उनके ट्वीट से महकमें में खलबली मच गई थी।ट्वीट के जरिये उन्होंने सीनियर आईपीएस अफसरों पर यादव जाति के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को लाईन हाजिर, तबादला करने का आरोप लगाया था।
हिमांशु कुमार पर IG कार्मिक की जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की संस्तुति की गई है। शासन ने आईपीएस पर कार्रवाई के लिए सीएम को रिपोर्ट भेज दी है। अब विभाग ही नहीं बाहर के लोग भी यह सवाल कर रहे हैं कि हिमांशु ने इससे पहले सवाल क्यों नहीं उठाये। सपा सरकार में हिमांशु चुप रहे लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही उन्होंने कहा कि कुछ सीनियर आईपीएस अधिकारी योगी सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।Truth alone triumphs.
— Himanshu Kumar IPS (@Himanshu_IPS) March 25, 2017
हाल के तबादलों पर सवाल उठाने व यूपी डीजीपी जावीद अहमद पर आरोप लगाने वाले आईपीएस अधिकारी हिमांशु कुमार को निलंबित कर दिया गया है। हिमांशु कुमार ने जाति विशेष के पुलिसकर्मियों के तबादले की बात कही थी। वहीं, उन्होंने डीजीपी समेत पुलिस विभाग के कई अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए थे।
In the fell clutch of circumstance
I have not winced nor cried aloud.
Under the bludgeonings of chance
My head is bloody, but unbowed.
— Himanshu Kumar IPS (@Himanshu_IPS) March 24, 2017
उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित किया गया है। हिमांशु कुमार ने अपनी पत्नी के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमें की निष्पक्ष जांच न कराने व खुद को प्रतिड़ित किए जाने का आरोप लगाया था। 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हिमांशु को अब तक छह जिलों महराजगंज, श्रावस्ती, हापुड़, कासगंज, मैनपुरी और फिरोजाबाद में बतौर एसपी बनाकर भेजा जा चुका है।
