Move to Jagran APP

'पढ़े लखनऊ-बढ़े लखनऊ' अभियान में राजधानी बनाएगी रिकॉर्ड, Video भी करना होगा अपलोड Lucknow News

एक अक्टूबर से शुरू हो रहे इस अभियान में सवा लाख से अधिक विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना। अभियान को सफल बनाने हेतु लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में की गई बैठक।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 12:40 PM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 12:40 PM (IST)
'पढ़े लखनऊ-बढ़े लखनऊ' अभियान में राजधानी बनाएगी रिकॉर्ड, Video भी करना होगा अपलोड Lucknow News
'पढ़े लखनऊ-बढ़े लखनऊ' अभियान में राजधानी बनाएगी रिकॉर्ड, Video भी करना होगा अपलोड Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। मल्टीमीडिया मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों में उलझकर बच्चों में कम हो रही किताबों को प्रति रुचि को ध्यान में रखते हुए 'पढ़े लखनऊ-बढ़े लखनऊ' अभियान की शुरुआत एक अक्टूबर से राजधानी में हो रही है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की पहल पर लखनऊ रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। यहां सवा लाख से अधिक विद्यार्थियों के अभियान में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। 

loksabha election banner

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति व अभियान के नोडल अधिकारी प्रो. एसपी सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक की गई। एक अक्टूबर की सुबह 11 बजे से 11:45 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अभियान में सभी विद्यालयों और कॉलेजों को शामिल होने के लिए अनिवार्य रूप से निर्देश जारी किए गए हैं। 

अभियान के पहले दिन बापू पर पढ़ी जाएगी पुस्तक 

अभियान के पहले दिन महात्मागांधी पर आधारित पुस्तक सभी विद्यार्थी पढ़ेंगे। इसके बाद प्रत्येक माह के पहले कार्य दिवस में निर्धारित तिथ पर इसका आयोजन होगा। शर्त यह है कि बच्चे अपने कोर्स से संबंधित पुस्तक को छोड़कर पढ़ेगें। 

30 सेकेंड का वीडियो बनाकर डालना होगा पोर्टल पर 

पुस्तक पढऩे का वीडियो बनाकर सभी स्कूल, लखनऊ विश्वविद्यालय के यूडीआरसी सेंटर की ओर से उपलब्ध कराए गए पोर्टल पर डालना होगा। इस संबंध में 29 सितंबर को भी एक बैठक बुलाई गई है। गुरुवार को हुई बैठक में राज्यपाल के विशेष सचिव डॉ. अशोक चंद्रा, विशेष सचिव बेसिक शिक्षा देव प्रताप सिंह, यूडीआरसी के निदेशक प्रो. अनिल मिश्रा, सदस्य प्रो. नवीन खरे, ज्वाय सरकार और बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, एकेटीयू, बीबीएयू, समाज कल्याण विभाग मदरसा बोर्ड के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

इतने शिक्षण संस्थान और छात्र होंगे शामिल

बोर्ड          -              शिक्षण संस्थानों की संख्या    -    छात्र

बेसिक (कक्षा 6 से 8 तक)   -     1082               -         100000

माध्यमिक (कक्षा 6 से 12 तक)  -      1018           -         700000

एकेटीयू           -             82           -             26000

बीबीएयू           -              1           -             4500

एसएमयू          -              1            -            3200

मदरसा           -             1            -            4500

आश्रम स्कूल      -          3            -            740

राष्टï्रीय संस्कृत संस्थान     -   1          -              450

लखनऊ विश्वविद्यालय   -     1          -              20000

महाविद्यालय          -      175          -              175000


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.