विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Acharya Satyendra Das: श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन, अयोध्या में कल दी जाएगी जल समाधि

By Agency Edited By: Vinay Saxena
Published: Wed, 12 Feb 2025 09:40 AM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2025 10:01 AM (IST)

अयोध्‍या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का बुधवार को लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो ...और पढ़ें

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास।

एएनआई, लखनऊ। अयोध्‍या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का बुधवार को लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया। अस्पताल ने इसकी पुष्टि की है। उन्हें 3 फरवरी को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद वह न्यूरोलॉजी वॉर्ड एचडीयू में भर्ती थे। आचार्य सत्येंद्र दास का पार्थि‍व शरीर अयोध्‍या पहुंच गया है। आचार्य सत्येंद्र दास को कल (गुरुवार) दोपहर 12 बजे  जल समाधि दी जाएगी।

आचार्य सत्येंद्र दास को 3 फरवरी को संजय गांधी पीजीआई अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। ब्रेन स्ट्रोक के साथ ही उन्हें डायब‍िटीज और हाई ब्‍लड प्रेशर की समस्या थी। वह पीजीआई के न्यूरोलॉजी वार्ड एचडीयू में भर्ती थे। 

15 अक्‍टूबर को भी अस्‍पताल में कराया गया था भर्ती

इससे पहले 15 अक्टूबर को भी मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास की हालत बिगड़ने पर पीजीआई के न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया था। उन्हें अयोध्या से लाया गया था। उनका इलाज न्यूरोलॉजी के डॉ. प्रकाश चंद्र पांडेय की देखरेख में चल था। उनकी न्यूरोलॉजी संबंधी गई जांचें कराई गई थी। उनकी हालत नाजुक थी। कई दिनों तक इलाज के बाद वापस अयोध्या ले जाया गया था। इसके बाद धीरे-धीरे सुधार हो रहा था।

9 फरवरी को फ‍िर बिगड़ गई थी तबीयत

रविवार को फिर से सत्येंद्र दास की हालत देर शाम बिगड़ गई थी। उनका ब्लड प्रेशर अचानक काफी बढ़ गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें लखनऊ ले जाने को कहा गया। इसके बाद ही उन्हें लखनऊ लाया गया था।

सीएम योगी ने जाना था हालचाल

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ 4 फरवरी को अस्पताल पहुंचे थे और आचार्य सत्येंद्र दास के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। उन्होंने डॉक्टरों से इलाज की प्रगति पर चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर जाने वालों के लिए जरूरी खबर, भीड़ बढ़ने पर ट्रस्ट का बड़ा फैसला

यह भी पढ़ें: अयोध्या में लगा रामभक्तों का कुंभ, भीड़ प्रबंधन में छूट रहा पसीना; ठप हुई व्‍यवस्‍थाएं