यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुख्यमंत्री योगी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से की मुलाकात, यूपी में घरेलू निवेश लाने के लिए खुद संभाला कार्यभार
मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की प्रतिबद्धता और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में विदेशी ...और पढ़ें

लखनऊ, एएनआई: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुंबई के राज भवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक और गोरखपुर के सांसद रवि किशन भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी का मुंबई दौरान कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की प्रतिबद्धता और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS 2023) में विदेशी निवेशकों को आमंत्रित करने, एवं में राज्य में राज्य में बड़े पैमाने पर घरेलू निवेश लाने के लिए खुद कार्यभार संभाला है।
फिल्मी हस्तियों से भी करेंगे मुलाकात
मुख्यमंत्री योगी 5 जनवरी से एक घरेलू रोड शो की शुरुआत देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से करेंगे। इस दौरान वे देश के बड़े निवेशकों से मिलेंगे। इन मुलाकातों में नोएडा में आगामी फिल्म सिटी के संदर्भ में प्रमुख फिल्मी हस्तियों से भी मुलाकात का दौर भी शामिल होगा।
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath met Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari at Raj Bhavan in Mumbai today.
CM Shinde, Dy CM Fadnavis, former UP Governor Ram Naik and Gorakhpur MP Ravi Kishan were present. pic.twitter.com/gvuh4WhdfD
— ANI (@ANI) January 4, 2023
नौ शहरों में रोड शो करेंगे मुख्यमंत्री योगी
मुख्यमंत्री का यह रोड शो देश के नौ शहरों में होगा, जहां संभावित निवेशकों को उपलब्ध अवसरों और उत्तर प्रदेश में अनुकूल कारोबारी माहौल से परिचित कराया जाएगा। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोड शो और शीर्ष उद्योगपतियों और बैंकरों के साथ बैठक से पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट की।
उत्तर प्रदेश में निवेशकों का भरोसा बढ़ा
गौरतलब है कि बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में रहने वाले उत्तर प्रदेश के मूल निवासी उद्यमियों को अपने मूल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में शासन प्रशासन के प्रति निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। दुनिया भर से निवेशक उत्तर प्रदेश की ओर आ रहे हैं, इसलिए आप भी अपने मूल प्रदेश में निवेश करके देश को पांच खरब की अर्थव्यवस्था बनाने में योगदान दें।
योगी ने कहा कि निवेशकों को प्रशासन पर यह भरोसा हो चुका है कि अब कोई फाइल नहीं अटकेगी। निवेशकों को अब उत्तर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर भी भरोसा है। सीएम ने निवेशकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अगर किसी की तरफ से कोई भी शिकायत आई तो उसकी जवाबदेही तय की जाएगी।
