सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- प्रभु राम ही तय करेंगे कि मंदिर कब बनेगा
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो कार्य होना है वह होकर ही रहेगा, कोई टाल नहीं सकता। प्रभु राम ही तय करेंगे कि मंदिर कब बनेगा।
लखनऊ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के राम मंदिर निर्माण पर लेकर फैसले श्रीराम पर ही छोड़ दिया है। लखनऊ में आज एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो काम होना है वह कोई टाल नहीं सकता और जो नहीं होना है, उसको कोई कर नहीं सकता है।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो कार्य होना है वह होकर ही रहेगा, कोई टाल नहीं सकता। नियति ने जो तय किया है वह होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि इंसान को आशावादी रहना चाहिए। प्रभु राम ही तय करेंगे कि मंदिर कब बनेगा। नियति ने जो तय किया है वो होकर रहेगा। हमसे पहले तो पिछली सरकारें अयोध्या जाने में डरती थीं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में एक ऐसा गठबंधन होने की सूचना है, जिसका न कोई ओर है और न ही कोई छोर है। उन्होंने सपा-बसपा के गठबंधन पर भी निशाना साधा।
उन्होंने मदरसों के भी आधुनिकीकरण पर जोर दिया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मदरसों का आधुनिकीकरण क्यों नही होना चाहिये। लोग वहां के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से क्यों वंचित करना चाहते है। हम तो उनको सिर्फ मजहबी शिक्षा तक सीमित रखना चाहते हैं। आधुनिक शिक्षा सभी को दी जानी चाहिये। इसी परिपेक्ष्य में हम लोगों ने अधिकांश मदरसों को भी शामिल किया है।