Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने प्रकाशपर्व दीपावली पर प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष राम गोवि‍ंद चौधरी ने दीपावली पर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 03 Nov 2021 10:57 PM (IST)Updated: Thu, 04 Nov 2021 07:28 AM (IST)
मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने प्रकाशपर्व दीपावली पर प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री, विधान सभा अध्यक्ष सहित कई ने दी दीपावली की बधाई

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है। दीपावली का यह पर्व हम सभी के लिए अनेक प्रकार से आनंददायक, शुभदायक, मंगलदायक है। विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भारतीय त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। यह त्योहार आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। विधान सभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि देश-विदेश में मनाए जाने वाले सभी त्योहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है। दीपावली अज्ञान पर ज्ञान, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई का उत्सव है।

loksabha election banner

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष राम गोवि‍ंद चौधरी ने दीपावली पर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व दुनिया भर के लोगों द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र ङ्क्षसह ने भी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली एक लौकिक पर्व है, जो केवल बाहरी अंधकार को ही नहीं, बल्कि भीतरी अंधकार को मिटाने का भी पर्व है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सि‍ंह और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेशवासियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को दीपावली पर सुख, शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि एवं ऐश्वर्य के पंचामृत से पूरित शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में स्वतंत्र देव सि‍ंह ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम अत्याचार, अन्याय और अधर्म का अंत करके अयोध्या लौटे और समूचे राष्ट्र में तिमिर का प्रतिकार करके अमावस की महानिशा को ज्योतिर्मय कर दिया। विगत वर्षों से अयोध्या त्रेतायुग जैसी छटा बिखेर रही है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी प्रदेशवासियों को दीपावली के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दी है। बधाई संदेश में लल्लू ने कामना की है कि आने वाला समय प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली लाए और उनकी हर रात दीपावली जैसी हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.