Banda Boat Accident: सीएम योगी ने बांदा नाव हादसे में मारे गए मृतकों के स्वजनों को 4 लाख रुपये देने का किया ऐलान
Banda Boat Accident बांदा की यमुना नदी में नाव पलटने से मारे गए लोगों के परिजनों के लिए सीएम योगी ने सहायता राशि की घोषणा की है। वहीं एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि अभी भी बचे हुए लोगों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
लखनऊ, जेएनएन। Banda Boat Accident उत्तर प्रदेश के बांदा में नाव डूबने से मारे गए लोगों के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4-4 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
बता दें कि बांदा जिले में गुरूवार को यमुना नदी में रक्षाबंधन पर नाव डूबने से बड़ा हादसा हो गया था। इसमें 20 से ज्यादा लोग बह गए। नाव पर 33 से ज्यादा लोग सवार थे। अभी तक सिर्फ तीन लोगों के शव ही बरामद किए जा सके हैं।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बांदा नाव पलटने की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। उन्होंने पीड़ितों को तत्काल सहायता और राहत प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं। दो मंत्रियों रामकेश निषाद और राकेश सचान ने तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए।
एडीजी, कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि बांदा नाव पलटने की घटना में अभी तक 3 शव बरामद किए गए हैं।13 को बचा लिया गया और 17 लोग लापता हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें खोज और बचाव अभियान चला रही हैं। मौके पर मौजूद सभी जिला पदाधिकारी।
उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने बांदा में नाव पलटने की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। उन्होंने पीड़ितों को तत्काल सहायता और राहत प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं।
(फाइल तस्वीर) https://t.co/s4cKXZQgpx pic.twitter.com/DoOVWW9bqC— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2022
अभी तक की जानकारी के मुताबिक नाव की पतवार फट जाने के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और ये दुर्घटना हो गई। 13 लोगों को बचा लिया गया है। 3 के शव बरामद हुए हैं, 17 लोगों की तलाश अभी जारी है: बांदा में नाव पलटने की घटना पर प्रशांत कुमार, एडीजी, कानून-व्यवस्था, लखनऊ pic.twitter.com/wRRyWWHJmh— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2022
मौके पर ज़िला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के अलावा SDRFऔर NDRF की टीम मौजूद है। कल रात बारिश और तेज हवाओं के कारण राहत कार्य में कुछ बाधा आई थी: बांदा में नाव पलटने की घटना पर प्रशांत कुमार, एडीजी, कानून-व्यवस्था, लखनऊ pic.twitter.com/95a0xGo9QX— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2022