Move to Jagran APP

अंबेडकर संविधान के शिल्पी हैं तो सरकार पटेल भारत के गणराज्य शिल्पी: योगी आदित्यनाथ

सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विधानसभा के सामने से मार्च-पास्ट व रन फार यूनिटी का कार्यक्रम रखा गया।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 31 Oct 2018 10:21 AM (IST)Updated: Wed, 31 Oct 2018 10:53 AM (IST)
अंबेडकर संविधान के शिल्पी हैं तो सरकार पटेल भारत के गणराज्य शिल्पी: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, (जेएनएन) । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को कहा कि हम अंबेडकर को संविधान का शिल्पी मानते हैं तो सरकार पटेल भारत के गणराज्य का शिल्पी कहा जाना चाहिए। सरदार जी आज ही नहीं सदियों तक याद किए जाएंगे। देश में कई रियासतें थी, जो भारत में शामिल होने को तैयार नहीं थीं। लेकिन पटेल के सामने उनकी नहीं चली। वह चाहे वह हैदराबाद का निजाम रहा हो, चाहे जूनागढ़ का नवाब। जरा सोचिए भारत की अन्य रियासतें इसी मार्ग पर चलती तो भारत की अखंडता कैसी होती।

loksabha election banner

मौका था, सरदार बल्लभ भाई पटेल की 143वीं जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का। इस अवसर पर राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झंडी दिखाकर विशाल दौड़ आरंभ कराई और राष्ट्र की एकता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर विधानसभा के सामने से मार्च-पास्ट व रन फार यूनिटी का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में मुख्यसचिव, प्रमुख सचिव, डीजीपी ओपी सिंह, मेयर संयुक्ता भाटिया सहित तमाम नेतागण और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। दौड़ से पहले सीएम और राज्यपाल ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कियेऔर विधानभवन के सामने सीएम ने सभी को शपथ भी दिलाई। मार्च पास्ट में करीब एक दर्जन स्कूलों के बच्चे, पुलिस, पीएसी और केंद्रीय बल की टुकड़ी मौजूद रही।

दौड़ को ध्यान में रखते हुये सुबह 7:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात का डायवर्जन किया गया था। मार्च पास्ट विधान सभा के सामने से प्रारम्भ होकर हजरतगंज चौराहे से होते हुये सिकंदरबाग चौराहा पर समाप्त हुआ। वहीं, रन फार युनिटी विधान सभा के सामने से प्रारम्भ होकर हजरतगंज चौराहे से बाये अल्का तिराहा, मेफेयर तिराहा, वाल्मीकि तिराहा से होकर हिन्दी संस्थान तिराहा से होते हुए केडीसिंह बाबू स्टेडियम पर समाप्त हुई।

बंथर कस्बे में मंत्री स्वाती सिंह ने लगाई दौड़
वहीं, बंथरा कस्बे में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राज्य मंत्री व सरोजनी नगर की विधायक स्वाती सिंह ने एकता दौड़ में हिस्सा लिया। इससे पहले उन्होंने सरदार पटेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद 562 रियासतों को एक करने का काम करने वाले सरदार पटेल एक महान नेता थे। देश की एकता और अखंडता के पीछे उन्हीं की ताकत थी। हम सब उनके ऋणी हैं, हमें संकल्प लेकर उनके सपने को पूरा करना चाहिए। 

मंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता के प्रतीक सरदार पटेल की विश्व में सबसे बड़ी प्रतिमा का आज अनावरण करके हम सभी का गौरव बढ़ाने का काम किया है। ऐसे प्रधानमंत्री पर भी हमें गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पटेल की जयंती एक राष्ट्रीय पर्व है, जिसे पूरे देश में मनाया जा रहा है। मंत्री स्वाती सिंह ने कस्बे से बन्थरा थाने तक पार्टी के लोगों के साथ एकता दौड़ भी लगाई। उनके साथ वरिष्ठ नेता राजकुमार सिंह चौहान, ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, बिंदादीन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

मलिहाबाद में यूनिटी फॉर रन का आयोजन
मलिहाबाद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर चौराहे से तहसील ग्राउंड तक रन फॉर यूनिटी के तहत कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसमें विधायक जय देवी कौशल और कार्यकर्ताओं शामिल रहे।  इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया कि 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की विश्व की सबसे विशाल प्रतिमा 182 मीटर ऊंची प्रतिमा का अनावरण देश के जनप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस मौके पर उमाकांत गुप्ता, पंकज गुप्ता, विनय सिंह, जितेंद्र अवस्थी, जयगोविंद अवस्थी आदि मौजूद रहे। विधायक जय देवी कौशल ने पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। 

खंड विकास कार्यालय में बनाई जयंती 
सरदार पटेल की जयंती खंड विकास कार्यालय सरोजनीनगर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। खंड विकास अधिकारी मुनेश चंद्र व  समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। मुनेश चंद्र ने लौह पुरुष के जीवन पर जानकारी दी। जयंती समारोह में मौजूद अन्य अधिकारियों ने भी उनके जीवन के बारे में चर्चा की और उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।

इटौंजा में निकली पदयात्रा
नगर पंचायत में भाजपा सांसद कौशल किशोर व क्षेत्रीय विधायक अविनाश त्रिवेदी के नेतृत्व में सरदार पटेल की जयंती पर पैदल मार्च निकाला गया। यह पदयात्रा राष्ट्रपिता स्मारक इंटर कॉलेज से शुरू होकर मानपुर टोलप्लाजा पर समाप्त हुई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अतुल मिश्र, कुवंर जीतेंद्र सिंह, सुधाकर अवस्थी, प्रधान ओम प्रकाश सिंह, सौरभ गुप्ता, बृजेंद्र दीक्षित, दिवाकर सिंह चौहान, दीपक शुक्ल शामिल रहे। नगर पंचायत महोना के अध्यक्ष एन इशरत बेग जयंती पर पद यात्रा निकाली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.