Move to Jagran APP

भूपेश बघेल ने लखनऊ में शुरू किया सदस्यता अभियान, कहा- संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस को करें मजबूत

UP Assembly Election 2022 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व यूपी चुनाव के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने कहा कि आज संविधान व संवैधानिक संस्थाएं दोनों कमजोर की जा रही हैं। संविधान की रक्षा देश की एकता व अखंडता के लिए कांग्रेस को मजबूत करना बहुत जरूरी है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 07:41 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 07:41 PM (IST)
भूपेश बघेल ने लखनऊ में शुरू किया सदस्यता अभियान, कहा- संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस को करें मजबूत
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का सदस्यता महाअभियान का शुभारंभ किया।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व यूपी चुनाव के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने कहा कि आज संविधान व संवैधानिक संस्थाएं दोनों कमजोर की जा रही हैं। संविधान की रक्षा, देश की एकता व अखंडता के लिए कांग्रेस को मजबूत करना बहुत जरूरी है। जब देश आजाद हुआ तब यहां सुई तक नहीं बनती थी, कांग्रेस के ही शासनकाल में सुई से लेकर राकेट तक बनाने का काम हुआ है। इसके बावजूद भाजपा के लोग कहते हैं कांग्रेस ने दिया ही क्या है। यह लड़ाने व देश बांटने वाले लोग हैं। इनसे सतर्क रहने की जरूरत है।

loksabha election banner

भूपेश बघेल ने शुक्रवार को प्रदेश में कांग्रेस का सदस्यता महाअभियान का शुभारंभ किया। 10 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भूपेश बघेल ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद हमें आजादी मिली है। हमारे नेताओं ने जेल की यात्राएं की, शहादत दी और फांसी पर चढ़े। हमारी आजादी अधूरी रहती अगर संविधान न होता। यह बराबरी का अधिकार देता है। इसी संविधान दिवस पर पार्टी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों को समर्थन मूल्य से ज्यादा मिल रहा है। हमारे यहां 2540 में प्रति कुंतल धान खरीदा जा रहा है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करिए, जो प्रतिज्ञा प्रियंका गांधी ने कीं हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी, पूर्व राज्य सभा सदस्य पीएल पुनिया, पूर्व सांसद राकेश सचान, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने भी संबोधित किया।

लौटन राम निषाद सहित कई ने थामा कांग्रेस का हाथ : विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लौटन राम निषाद ने अपने साथियों के साथ शुक्रवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। भूपेश बघेल ने उन्हें कांग्रेस में शामिल कराया। इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव अनिल तालान, एएमयू के अध्यक्ष सलमान इम्तियाज, सुभासपा के पुनीत पाठक, मेरठ की अर्चना गौतम सहित दर्जनों नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.