विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पूजा की भीड़ के लिए रेलवे का तोहफा: शनिवार को दिल्ली और हडपसर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Published: Thu, 19 Nov 2026 07:44 PM (IST)

छठ पर्व की भीड़ को देखते हुए रेलवे हडपसर और दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इसके अतिरिक्त, लखनऊ-नई दिल्ली ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. छठ पर्व की भीड़ के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

  2. हडपसर और दिल्ली के लिए विशेष ट्रेनें उपलब्ध होंगी।

  3. लखनऊ-नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट में अतिरिक्त कोच लगेगा।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। छठ पर्व की भीड़ को देखते हुए रेलवे शनिवार को हडपसर और दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इसके अलावा शुक्रवार को 12429 लखनऊ–नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लखनऊ से और शनिवार को नई दिल्ली से एसी थर्ड की एक अतिरिक्त बोगी लगेगी।

ट्रेन 05011 स्पेशल 21 नवंबर को गोरखपुर से रात 9:55 बजे चलकर लखनऊ से रात 2:35 बजे होते हुए कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल एवं मनमाड होते हुए हडपसर 23 नवंबर को सुबह 7:30 बजे पहुंचेगी।

इस ट्रेन में स्लीपर एवं जनरल बोगियां होंगी। ट्रेन 05019 स्पेशल गोरखपुर से दोपहर 2:40 बजे चलकर लखनऊ से रात 8:30 बजे होते हुए सुबह 8:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 05020 स्पेशल 22 नवंबर को दिल्ली से सुबह 11:10 बजे चलकर लखनऊ से रात 10:45 बजे होते हुए सुबह 5:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन 05013 स्पेशल छपरा से शाम पांच बजे चलकर लखनऊ से सुबह 4:30 बजे होते हुए दोपहर 3:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

सम्मानित किया

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस वर्ष सप्ताह की थीम सत्यनिष्ठा से समृद्धि रखी गई थी। निबंध लेखन, स्लोगन, प्रश्नोत्तरी, पैनल चर्चा एवं चित्रांकन प्रतियोगिताओं में रेलकर्मियों ने हिस्सा लिया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।