अयोध्या मामले में आज तय होंगे लालकृष्ण आडवाणी सहित छह पर आरोप
विशेष अदालत के न्यायाधीश सुरेन्द्र कुमार यादव ने आज पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी सहित छह लोगों के विरुद्ध आरोप तय करने की तिथि नियत की है।
लखनऊ (जेएनएन)। अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने के मामले में रायबरेली की अदालत से संबंधित आपराधिक मामले में विशेष अदालत के न्यायाधीश सुरेन्द्र कुमार यादव ने आज पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी सहित छह लोगों के विरुद्ध आरोप तय करने की तिथि नियत की है। न्यायाधीश ने सभी आरोपियों को अदालत के समक्ष उपस्थित होने को कहा है।
दूसरी ओर इसी मामले में मुख्य आरोप-पत्र के आरोपी डा.राम विलास वेदांती सहित छह लोगों पर आरोप निर्धारित नहीं किया जा सका। अदालत के समक्ष डा.सतीश प्रधान व्यक्तिगत रूप से उपस्थित थे तथा रामविलास वेदांती, महंत नृत्य गोपाल दास, बैकुंठ लाल शर्मा उर्फ प्रेम, धर्म दास एवं चंपत राय बंसल की हाजिरी माफ करने के साथ- साथ मुकदमे की तिथि बढ़ाए जाने संबंधी अर्जी दी गई।
यह भी पढ़ें: सीबीआई कोर्ट ने दिया जोशी, आडवाणी व उमा भारती को हाजिर होने का निर्देश
जिसे अदालत ने केवल आज के लिए स्वीकार करते हुए कहा है कि आगामी 30 मई को सभी आरोपी आरोप तय किए जाने के लिए अदालत में उपस्थित रहेंगे।
यह भी पढ़ें: अयोध्या विवादित ढांचा मामले में पूर्व सांसद वेदांती समेत पांच आरोपियों को जमानत
थाना राम जन्म भूमि आयोध्या के अपराध संख्या 198/92 से संबंधित आरोपियों में अशोक सिंहल एवं गिरिराज किशोर की मृत्यु हो चुकी है। विशेष अदालत के समक्ष 26 मई को लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विष्णु हरि डालमियां, विनय कटियार, उमा भारती एवं साध्वी रितंभरा के उपस्थित होने पर सभी के विरुद्ध विवादित ढांचा गिराए जाने के षडयंत्र का आरोप तय किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: विवादित ढांचा विध्वंस मामले में आज से रोजाना होगी सुनवाई
सभी आरोपियों के विरुद्ध एक मार्च 1992 को पूरक आरोप पत्र पर संज्ञान लिया गया था। मामले की रिपोर्ट वरिष्ठ उपनिरीक्षक जी.पी. तिवारी ने लिखाई थी।
यह भी पढ़ें: बाबरी मस्जिद विध्वंस मामला: सीबीआई की विशेष अदालत में आज होगी सुनवाई