रिश्वत मामले में फंसे RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और इंजीनियर पर कसा शिकंजा, CBI दर्ज करेगी आय से अधिक संपत्ति का केस
सीबीआई ने हावड़ा में रिश्वत लेते पकड़े गए आरडीएसओ के डिप्टी डायरेक्टर आशुतोष कुमार और सीनियर सेक्शन इंजीनियर दीपक कुमार ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
सीबीआई ने आरडीएसओ के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते पकड़ा।
डिप्टी डायरेक्टर और इंजीनियर पर आय से अधिक संपत्ति का केस।
जांच में वैध आय से अधिक खर्च और निवेश का खुलासा।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सीबीआइ ने बंगाल के हावड़ा में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए गए रिसर्च डिजाइंस एंड स्टैंडर्ड्स आर्गनाइजेशन (आरडीएसओ) के डिप्टी डायरेक्टर आशुतोष कुमार और सीनियर सेक्शन इंजीनियर दीपक कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। सीबीआइ ने पिछली 15 सितंबर को दोनों अधिकारियों को चार लाख रुपये की घूस लेते हुए हावड़ा के एक होटल से गिरफ्तार किया था।
इस संबंध में सीबीआइ की एंटी करप्शन शाखा ने आरोपित अधिकारियों के विरुद्ध कई सुबूत एकत्र किए हैं। सीबीआइ के सूत्रों के अनुसार आरोपित अधिकारियों की चल-अचल संपत्तियों की जांच में राजफाश हुआ है कि उन्होंने अपनी वैध आय से कई गुना अधिक व्यय किया है। आरोपितों के बैंक खातों में जमा रकम और निवेश भी उनकी आय सेे मेल नहीं खा रहे हैं।
वहीं, सीबीआइ की टीम ने कई वरिष्ठ अधिकारियों की जानकारी भी जुटा ली है जिनके आदेश पर आरोपित अधिकारी कंपनी का निरीक्षण करने कोलकाता गए थे।
यह भी पढ़ें- UP में 140 लाख हेक्टेयर पर बोआई का महाप्लान तैयार; गेहूं-दलहन को लेकर कृषि मंत्री ने क्या दिया अपडेट?
गिरफ्तारी के दौरान दोनों आरोपितों के पास घूस के चार लाख रुपये के अलावा 4.75 लाख रुपये भी मिले थे। यह राशि आरोपितों के पास कहां से आइ थी, इसकी जानकारी भी सीबीआइ की टीम जुटा रही है।
