CAA Protest : बहराइच में भी बवाल-पथराव-लाठीचार्ज, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
जुमे की नमाज के बाद भीड़ ने किया पथराव पुलिस ने किया लाठीचार्ज। उपद्रवियों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले।
बहराइच, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में बहराइच में घंटाघर चौक में जुमे की नमाज के बाद चंद लोगों ने घंटाघर चौक के पास माहौल बिगाडऩे की कोशिश की। प्रदर्शन कर नारेबाजी की। पुलिस ने जब उन्हे रोकने की कोशिश की तो मौजूद भीड़ में कुछ उपद्रवियों ने पीछे से पथराव करना शुरू कर दिया।
पुलिस सुरक्षा के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग को लांघते हुए प्रदर्शनकारियों ने आगे बढऩे का प्रयास किया। इसको देखते हुए पहले तो पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब प्रदर्शनकारी उग्र हो गए तो पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। इस पर भी जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। इसके बाद आंदोलन और अग्र हो गया।
पथराव के बाद पुलिस से लाठीचार्ज चार्ज कर दिया जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए। इसमें पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। मौके पर डीएम और एसपी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं। माहौल की संवेदनशीलता देख हुए अन्य जिलों से फोर्स भी बुला ली गई है। किसी तरह का और नुकसान होने की अभी सूचना नहीं है। बवाल अभी जारी है। माहौल संवेदनशील है। कोई नुकसान होने की अभी सूचना नहीं है।