Move to Jagran APP

By Election In UP: मैनपुरी-रामपुर व खतौली में मतदान आज, तीनों सीटों पर भाजपा-सपा में कांटे की टक्‍कर

By Election In UP मैनपुरी लोकसभा और रामपुर-खतौली विधानसभा सीट पर आज सुबह सात बजे से मतदान होगा। तीनों सीटों पर भाजपा और सपा प्रत्‍याश‍ियों में टक्‍कर है। कांग्रेस बसपा और आप ने उपचुनाव में अपने प्रत्‍याशी नहीं उतारे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraPublished: Sun, 04 Dec 2022 02:43 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2022 12:09 AM (IST)
By Election In UP: मैनपुरी-रामपुर व खतौली में मतदान आज, तीनों सीटों पर भाजपा-सपा में कांटे की टक्‍कर
By Election In UP: मैनपुरी-रामपुर व खतौली में कल होगा मतदान

लखनऊ, जेएनएन। By Election In UP मैनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर व खतौली व‍िधानसभा सीट पर आज सुबह सात बजे से मतदान शुरु होगा। आठ द‍िसंबर को चुनाव पर‍िणाम आएंगे। मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर व‍िधानसभा सीट पर सपा का प्रत‍िष्‍ठा दांव पर लगी है। वहीं भाजपा दोनों सीटों पर कब्‍जा जमाने की फ‍िराक मे है। 

loksabha election banner

मैनपुरी सीट पर ड‍िंंपल और रघुराज के बीच कांटे की टक्‍कर

मुलायम स‍िंंह यादव के न‍िधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा और भाजपा की टक्‍कर है। इस सीट पर मुलायम सिंह यादव की बहू ड‍िंंपल यादव और भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य के बीच मुकाबला होगा।

मैनपुरी लोकसभा सीट से ये प्रत्‍याशी हैं मैदान में

  • रघुराज सिंह शाक्य - भाजपा - कमल का फूल
  • डिंपल यादव - सपा - साइकिल
  • प्रमोद कुमार यादव - भारतीय कृषक दल
  • गन्ना किसान भूपेंद्र यादव
  • राष्ट्रीय शोषित पार्टी- कांच का गिलास
  • सुषमा देवी- निर्दलीय- बल्ला (बैट)
  • सुरेश चंद- निर्दलीय- आइसक्रीम

मैनपुरी लोकसभा सीट में यह विधानसभा क्षेत्र हैं शामिल

  • मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र
  • भोगांव विधानसभा क्षेत्र
  • किशनी विधानसभा क्षेत्र
  • करहल विधानसभा क्षेत्र
  • जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र

मैनपुरी में मतदान केन्‍द्र और मतदेय स्‍थल

  • मतदान केंद्र - 1608
  • मतदेय स्थल - 2239

मैनपुरी लोकसभा सीट पर इतने मतदाता 

  • 940372 - पुरुष मतदाता
  • 802644 - महिला मतदाता
  • 77 - अन्य मतदाता
  • 1746895 - कुल मतदाता

रामपुर में आजम खां की प्रत‍िष्‍ठा दांव पर 

रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान पांच दिसंबर को होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टी रवाना कर दी गई हैं। रविवार सुबह मंडी समिति में मतदान कर्मियों को बुलाया गया था। इसके बाद यहां से 454 पोलिंग पार्टी रवाना कर दी गईं। विधानसभा क्षेत्र में 18 मतदान केंद्र अति संवेदनशील हैं। इन पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा छह जोनल मजिस्ट्रेट और 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं, जो मतदान के दौरान अपने अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे।

  • निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी व्यवस्था कर ली है। जिला अधिकारी रविंद्र कुमार मानदंड का कहना है कि अगर किसी ने गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • रामपुर विधानसभा सीट पर 388994 मतदाता हैं, जबकि 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। कांग्रेस और बसपा ने इस चुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतार रहे हैं और न ही किसी को समर्थन की घोषणा की है।
  • रामपुर सीट पर सपा नेता और पूर्व व‍िधायक आजम खां ने समाजवादी पार्टी के करीबी असीम रजा मैदान में हैं। मैनपुरी और रामपुर सीट पर सपा की प्रत‍िष्‍ठा दांव पर लगी है। ये दोनों सीटें जीतने के ल‍िए सपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। रामपुर में भाजपा ने आकाश सक्सेना को प्रत्‍याशी बनाया है।

खतौली में भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन में टक्‍कर

खतौली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। मुजफ्फरनगर दंगे से जुड़े केस में सजा होने के बाद विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द हो गई थी। जिसके बाद खतौली सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। बीजेपी ने विक्रम सिंह सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को मैदान में उतारा है। बीजेपी एक बार फिर खतौली सीट पर जीत का दावा कर रही है। कांग्रेस व बसपा के प्रत्याशी मैदान में न होने से रालोद और बीजेपी में सीधी टक्कर है। बता दें क‍ि खतौली में 3.16 लाख मतदाता हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.