लखनऊ में बंटी-बबली सक्रिय, मोबाइल की दुकान में घुसे और गायब किया महंगा फोन; CCTV कैमरे में कैद
Lucknow Crime: युवक ने दुकान से मोबाइल उठाकर पीछे बैठी युवती को दे दिया। महिला मोबाइल लेकर तुरंत दुकान से बाहर निकल गई।
HighLights
दुकान में घुसे और पल भर में गायब कर दिया करीब 25 हजार रुपये का मोबाइल फोन
लखनऊ के चिनहट में हुई इस वारदात के बाद सक्रिय हुई पुलिस, बंटी-बबली गायब
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बंटी-बबली काफी सक्रिय हो गए हैं। साथ में दुकानों में घुसने के बाद सामान गायब करने के बाद फरार हो जाते हैं। त्यौहार के दिन में यह अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं और दुकानदार सामान मिलाने के दौरान अपने को ठगा महसूस करते हैं। ताजा प्रकरण चिनहट कोतवाली क्षेत्र का है।
चिनहट क्षेत्र के कामता में ओम मोबाइल रिपेयरिंग दुकान पर एक युवक और युवती पहुंचे। युवक ने दुकान से मोबाइल उठाकर पीछे बैठी युवती को दे दिया। महिला मोबाइल लेकर तुरंत दुकान से बाहर निकल गई। युवक-युवती दुकान में घुसे और पल भर में करीब 25 हजार रुपये का मोबाइल गायब कर दिया।
चिनहट इलाके में हनुमान मार्केट की मोबाइल दुकान में चोरी की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। ओम मोबाइल रिपेयरिंग दुकान पर एक युवक और युवती पहुंचे। इस दौरान युवक ने दुकानदार को बातों में उलझाया और दुकानदार के व्यस्त होते ही मोबाइल उठाकर पीछे बैठी युवती को थमा दिया। इसके बाद युवती मोबाइल लेकर दुकान से बाहर निकल गई। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV की कैद हुई तो पुलिस की जांच की जानकारी सामने आई है।