Move to Jagran APP

लखनऊ में सपा पार्षद के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, पेट्रोल पंप में मिला ली थी नाले की जमीन

भाजपा छोड़कर सपा में आए पार्षद जगलाल यादव के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला। फैजुल्लागंज वार्ड (द्वितीय) से पार्षद ने नगर निगम की मिलीभगत से अपने पेट्रोल पंप के सामने से गुजरे नाले पर कब्जा कर लिया था।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Tue, 05 Jul 2022 01:19 AM (IST)Updated: Tue, 05 Jul 2022 01:19 AM (IST)
लखनऊ में सपा पार्षद के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, पेट्रोल पंप में मिला ली थी नाले की जमीन
पार्षद जगलाल यादव के अवैध निर्माण पर सोमवार को बुलडोजर चला।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। भाजपा छोड़कर सपा में आए पार्षद जगलाल यादव के अवैध निर्माण पर नगर निगम ने सोमवार को बुलडोजर चला दिया। फैजुल्लागंज वार्ड (द्वितीय) से पार्षद ने अपने पेट्रोल पंप के सामने से गुजरे नाले पर कब्जा कर लिया था। यह सब भी नगर निगम की मिलीभगत से हुआ था। दो साल पहले भी जलभराव का कारण नाले के ऊपर अवैध कब्जा बना था लेकिन नगर निगम के लेखपालों ने पार्षद के अवैध कब्जे को बचा लिया था।

loksabha election banner

अब भाजपा छोड़कर सपा में जाने पर विधायक ने उनके अवैध कब्जे को उजागर कर दिया। विधानसभा चुनाव में जगलाल यादव ने भाजपा को छोड़कर सपा का साथ पकड़ लिया था और उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार डा.नीरज बोरा की खिलाफत की थी। इसके बाद नीरज बोरा ने विधानसभा में पार्षद द्वारा जमीन कब्जा करने का मामला विधानसभा में उठाया था।

कुछ दिन पहले भी नगर निगम की टीम कब्जा हटाने गई थी लेकिन पुलिस बल न मिलने से वापस आ गई थी। इससे पहले भी पार्षद जगलाल यादव के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई थी। पार्षद का कहना है कि वह भाजपा में नीरज बोरा के साथ रहे हैं और बदले की भावना से काम नहीं करना चाहिए।

यह है जमीन : सदर तहसील के ग्राम-गाजीपुर बलराम खसरा संख्या- 256 क्षेत्रफल 0.309 हेक्टेयर नाला दर्ज है, जो नगर निगम की संपत्ति है। नाले पर जगलाल यादव ने अवैध कब्जा कर उसे पेट्रोल पंप में शामिल कर लिया था। अवैध कब्जे की शिकायत स्थानीय निवासियों ने भी जिलाधिकारी से की थी। अवैध कब्जा हटाने के लिए 19 मई को नगर निगम ने नोटिस भी जारी की थी। नगर निगम के तहसीलदार रत्नाकर मिश्र ने पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण को हटा दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.