विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ASSOCHAM ने बताया बजट 2026 से यूपी की विकास यात्रा को कैसे मिलेगी नई रफ्तार, निर्मला सीतारमण के भाषण पर DICCI ने क्या कहा

By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Sun, 01 Feb 2026 03:21 PM (IST)

Budget 2026 UP: केंद्रीय बजट 2026 उद्योगों के लिए विकासोन्मुखी, दूरदर्शी एवं संतुलित बजट है। बुनियादी ढांचे में रिकॉर्ड पूंजीगत ...और पढ़ें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण सुनते दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डिक्की) के सदस्य

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण सुनते दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डिक्की) के सदस्य

HighLights

  1. यूपी की विकास यात्रा को बजट 2026 से मिली नई गति

  2. एमएसएमई सेक्टर को लेकर सरकार का दृष्टिकोण बेहद सकारात्मक

  3. पीएचडीसीसीआई ने माना, औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति

जागरण संवाददाता, लखनऊ : भारत सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को देश का बजट पेश किया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के इस बजट को लेकर संस्थानों और विशेषज्ञों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डिक्की) के सदस्यों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण सुनने के बाद इसको सकारात्मक बजट बताया है। इनके विशेषज्ञों का मानना है कि बजट में जिस तरह का प्रावधान है, उससे पशुपालन की निजी क्षेत्रों में नई योजना के साथ मेडिकल एक्सपर्ट्स और हॉस्पिटल के तहत दलित उद्यमियों को काफी लाभ मिल सकता है।

दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सदस्यों ने कहा कि हमारे सदस्य धरातल से जुड़े हुए हैं और पशुओं की सामान्य देखरेख अच्छी तरह से जानते है। मत्स्य पालन में 500 नए जलाशय और अमृत सरोवरों के नवीनीकरण योजना में प्राप्त बजट से भी दलित उद्यमियों को उचित लाभ मिल सकता है।

पर्यटन के अनेक क्षेत्रों में बजट का प्रावधान दलित उद्यमियों को गतिशीलता प्रदान करेगा। फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं दलित उद्यमियों को प्रोत्साहित करने वाली हैं। महिला उद्यमियों की भागीदारी में वृद्धि से दलित उद्यम में उत्साह जागृत होगा।

औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में उत्तर प्रदेश चैप्टर के सह अध्यक्ष राजेश निगम ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 उद्योगों के लिए विकासोन्मुखी, दूरदर्शी एवं संतुलित बजट है। बुनियादी ढांचे में रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय, विनिर्माण क्षेत्र को मजबूती, एमएसएमई के लिए बेहतर वित्तीय सहयोग तथा लॉजिस्टिक्स और कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान से औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, टेक्सटाइल और रणनीतिक क्षेत्रों पर फोकस ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को सशक्त करेगा। एमएसएमई के लिए ग्रोथ फंड, क्रेडिट गारंटी और कार्यशील पूंजी की सुविधा से रोजगार सृजन और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। उत्तर प्रदेश जैसे औद्योगिक रूप से उभरते राज्य के लिए यह बजट अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। PHDCCI की ओर से हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री का उद्योग-अनुकूल, स्थिरता-आधारित और विकास प्रेरित बजट प्रस्तुत करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।

यूपी की विकास यात्रा को बजट 2026 में नई गति मिली

सीके चेयरमैन एसोचैम हसन याकूब ने बताया कि आर्थिक अवसरों और प्रदेश की प्रगति पर केंद्रित यह बजट आज उत्तर प्रदेश के बढ़ते आर्थिक महत्व को स्पष्ट रूप से स्वीकार करता है। वाराणसी के लिए महत्वपूर्ण पहल और लखनऊ, कानपुर तथा आगरा जैसे शहरों तक विस्तारित अवसंरचना निवेश के साथ यह बजट राज्य की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को और मजबूत करता है तथा औद्योगिक और सामाजिक विकास की हमारी दृष्टि को आगे बढ़ाता है। आईटी सेवाओं को मिली अतिरिक्त प्रोत्साहन और एमएसएमई के लिए नई सहायता नवाचार, उद्यमिता और रोजगार सृजन के अवसरों को पूरे प्रदेश में और व्यापक बनाती है।

एमएसएमई सेक्टर पर सरकार बेहद सकारात्मक

सीआईआई के एमएसएमई पैनल के संयोजक व एएमए हर्बल ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के को-फाउंडर एवं सीईओ यावर अली शाह ने बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि बजट 2026 में एमएसएमई सेक्टर को लेकर सरकार का दृष्टिकोण बेहद सकारात्मक है। देश में 5,93,38,604 पंजीकृत एमएसएमई हैं, जिनमें अधिकांश माइक्रो उद्यम हैं और ये 25.18 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार दे रहे हैं।

₹10,000 करोड़ के एसएमई ग्रोथ फंड और 200 पुराने औद्योगिक क्लस्टर्स को पुनर्जीवित करने का निर्णय छोटे उद्योगों के लिए बड़ा सहारा बनेगा। क्रेडिट गारंटी, निवेश सीमा में बढ़ोतरी और माइक्रो इंडस्ट्री को मिला ये समर्थन आत्मनिर्भर भारत को मजबूत आधार देगा और रोजगार व उत्पादन को नई गति देगा।