विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पास बीटेक छात्र को युवकों ने मारी चार गोलियां, सात पर केस

Published: Sun, 01 Nov 2026 04:00 PM (IST)

Lucknow Crime: बिहार के सिवान का आयाज इमाम खान उर्फ अरबाज (22) इंटीग्रल यूनिवर्सिटी बीटेक का छात्र है।

HighLights

  1. गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल में कराया गया भर्ती, पैर में एक गोली लगी

  2. रात करीब 11:45 बजे वह यूनिवर्सिटी के पास फास्ट फूड के ठेले के पास खड़ा था छात्र

जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। शनिवार रात को सआदतगंज में चाकूबाजी के बाद गुड़ंबा क्षेत्र में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पास शनिवार देर रात विवाद के बाद बीटेक के छात्र पर जानलेवा हमला किया गया। 

गुड़ंबा क्षेत्र में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पास शनिवार देर रात आपासी विवाद के बाद बीटेक के छात्र पर चार राउंड फायरिंग हुई। एक गोली उसके पैर में लगी। उसका उपचार चल रहा है। मामले में सात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
बिहार के सोनबरसा सिवान का 22 वर्षीय आयाज इमाम खान उर्फ अरबाज इंटीग्रल यूनिवर्सिटी बीटेक चौथे वर्ष का छात्र है। उसका आरोप है कि रविवार रात करीब 11:45 बजे वह यूनिवर्सिटी के पास फास्ट फूड के ठेले के पास खड़ा था। इसी दौरान यूनिवर्सिटी के अभिषेक ठाकुर, राशिद जमाल, सोहेल, राहुल, नफीस, अब्दुल्लाह और दानिश से उसका विवाद हो गया।

आरोपितों ने उस पर चार गोलियां चलाईं। एक गोली उसके पैर में लगी। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। उसकी तहरीर पर सातों आरोपितों के खिलाफ गुडंबा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद से आरोपित फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जांच में आया है कि गुटबाजी में घटना हुई है। आरोपित भी बिहार के ही रहने वाले हैं। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।